
मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड से POCT GROUP सम्मानित
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल द्वारा आयोजित कार्यक्रम “मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड ” में POCT GROUP को चिकित्सा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री (उ. प्र .) श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा सम्मानित किया गया | POCT GROUP की ओर से श्री अमित अग्रवाल जी ने सम्मान लिया |

अवार्ड समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगो को धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी का योगदान देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण है और आशा करता हूं कि आप सभी इसी तरह मिलकर निरंतर चिकित्सा के क्षेत्र को नया आयाम देगे |
कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ट चिकित्सक भी सम्मानित किये गए |
POCT ग्रुप के प्रतिनिधि श्री अमित अग्रवाल ने कहा कि हमारी कंपनी चेयरमैन श्री सौरभ गर्ग जी के नेतृत्व में चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता और आधुनिकीकरण के लिए सदैव वचनबद्ध है और आम जनमानस तक चिकित्सा की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत है | आज POCT GROUP प्रदेश के लगभग सभी मुख्य सरकारी हॉस्पिटलो में 24*7 लैब सुविधा प्रदान कर रही है |
https://www.facebook.com/poctgroups/
https://www.instagram.com/poctgroup/





