दिशा रवि की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, किसान व कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में शेयर की गई टूलकिट के मामले में 22 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है।

ग्रेटा ने कुछ दिनों पहले अपने ट्वीट के साथ एक टूलकिट शेयर की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। पुलिस का आरोप है कि दिशा ने ही उसे सर्कुलेट किया था।

दिशा की गिरफ्तारी का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, किसान नेता दर्शनपाल शशि थरूर, प्रियंका गांधी वाड्रा और अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया है। 

क्या चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है टूलकिट: चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘यदि माउंट कार्मेल कॉलेज की 22 वर्षीया छात्रा और जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि देश के लिए खतरा बन गई है, तो भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है।

वैचारिक आजादी पर हो रहे हमले: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूछा है कि क्या सरकार को अपनी छवि खराब होने की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘भारत में किसान आंदोलन को दबाने के लिए जिस तरह से राजनीतिक विरोध और वैचारिक आजादी पर हमले हो रहे हैं, दिशा रवि की गिरफ्तारी उसमें नया कदम है। क्या भारत सरकार को दुनिया में अपनी छवि खराब होने की जरा भी परवाह नहीं है?’

एसकेएम ने की दिशा की रिहाई की मांग

किसानों की यूनियनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’

किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं: केजरावील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने कहा, ’21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।’

कौन है दिशा रवि

नार्थ बंगलूरू के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली व जलवायु कार्यकर्ता दिशा ने माउंट कैमेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस समय वह गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय वह अपने घर में की काम कर रही थी। दिशा रवि के पिता मैसूर में एक एथलेटिक कोच है। मां एक गृहिणी हैं। दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर बंगलूरू पुलिस को जानकारी दी थी।  

टूलकिट में क्या था

टूलकिट में बताया गया था किसान आंदोलन में सोशल मीडिया पर समर्थन कैसे जुटाया जाए। हैशटैग का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए और प्रदर्शन के दौरान क्या किया जाए और क्या नहीं, सब जानकारी इसमें मौजूद थी।

तीन फरवरी को एक्टिविसट ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का समर्थंन करते हुए इस टूल किट को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में इस टूलकिट को सोशल मीडिया ने प्रतिबंधित कर उसे डिलीट कर दिया था।

Back to top button