मजीठिया विवाद को लेकर सियासी टकराव, कैप्टन अमरिंदर के बयान पर सीएम भगवंत का पलटवार

Chandigarh News: अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के विषय पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह में सियासी टकराव देखने को मिला है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसके बाद भगवंत मान की तरफ से भी पलटवार किया गया।

पिछले दिनों ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी हुई थी। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में खुलकर बयान दिया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फेसबुक पर लिखा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का मानना है कि सस्ती सनसनीखेज बातें, राजनीतिक प्रतिशोध और निर्मम दमन, शासन के नए मानक हैं। पंजाब ने लोकतंत्र पर इतना जबरदस्त हमला पहले कभी नहीं देखा, जहां उनके कुशासन और भ्रष्टाचार के आलोचकों को नजरबंद किया जा रहा है। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्हें चुप करा दिया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें…

स्वर्ण मंदिर धमकी मामला पर कांग्रेस ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांगी जवाबदेही

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “बिक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाकर किया गया उत्पीड़न उनकी अमानवीय रणनीति का एक चौंकाने वाला उदाहरण है। मैं इस राजनीतिक उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता हूं। बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों को कुचला जा रहा है, असहमति को दबाया जा रहा है और पंजाब को माफिया की तरह दिल्ली से नियंत्रित किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें…

फौजा सिंह हिट एंड रन मामले में NRI गिरफ्तार, पुलिस ने फॉर्च्यूनर भी की बरामद

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोस्ट के बाद भगवंत मान ने भी फेसबुक के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “कैप्टन साहब, आज आपको ड्रग तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता हो रही है। जब आपके और आपके भतीजे के राज में लोगों के बेटे तड़प-तड़प कर मर रहे थे, उस समय आप सभाएं कर रहे थे। अब पंजाब आप सभी के दोहरे चेहरों को जान चुका है, लेकिन दुर्भाग्य से बहुत कुछ खोने के बाद। भाजपा अब आपके बयान को व्यक्तिगत बताकर अपना पीछा छुड़ा लेगी। गुटका साहिब जी की शपथ कहां गई?”

यह भी पढ़ें…

पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी विधेयक के समर्थन बोले भाजपा विधायक… और कड़ी हो सजा

Back to top button