भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर सियासी घमासान, मोदी-ठाकरे आमने-सामने

 IND vs Pak Asia Cup: एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विपक्ष जहां इस मैच को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है, वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दल विपक्ष पर ढोंग और दोहरे रवैये का आरोप लगा रहे हैं।

इसीक्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभक्ति का व्यवसायीकरण कर दिया है।

उद्धव ठाकरे का हमला
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देशभक्ति का व्यवसायीकरण कर दिया है। उद्धव ने कहा, “मोदीजी कहते थे कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। तो फिर खून और खेल कैसे साथ चल सकते हैं? युद्ध और खेल एक साथ नहीं हो सकते। यह सब बकवास है। सरकार को पैसों और दान की परवाह है, जनता की नहीं।”

यह भी पढ़ें…

मुंबई में नाबालिग के गायब होने से मचा हड़कंप, बाल गृह की सुरक्षा पर उठे सवाल

भाजपा का पलटवार
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को घेरते हुए कहा कि उन्हें भारत-पाक मैच पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राणे ने आरोप लगाया कि उद्धव की विजय रैली में कभी ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे थे और उस समय उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे “बुर्का पहनकर मैच देखेंगे”।

यह भी पढ़ें…

पितरों की शांति के लिए त्र्यंबकेश्वर में जुटे श्रद्धालु, नारायण नागबली की होती है विशेष पूजा

आम आदमी पार्टी का विरोध
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पुतला दहन कर विरोध जताया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा ने कहा कि यह मैच देश का अपमान है और सरकार को इसे तुरंत रोकना चाहिए। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता और व्यापार के लिए देशभक्ति से समझौता कर रही है।

यह भी पढ़ें…

लालबागचा राजा विसर्जन… श्रद्धालुओं के बीच संगठित गिरोह सक्रिय, चोरी की बाढ़

Back to top button