पॉपुलर म्यूजिक बैंड BTS के 10 साल, जानिए कुछ रोचक तथ्य

साउथ कोरिया के पॉपुलर म्यूजिक बैंड BTS के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर 9 जून को BTS ने नया सिंगल गाना “टेक टू” रिलीज किया था। ये गाना रिलीज के चंद दिनों बाद ही 20 जून को बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में टॉप पर आ चुका था। ऐसा करते हुए BTS ने रिकॉर्ड कायम कर लिया था।

BTS के 10 साल (सूत्र:मीडिया)

के-पॉप म्यूजिक बैंड BTS के गानों के फैंस दुनिया भर में हैं। BTS का पूरा नाम है- Bangtan Sonyeondan, बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स। जिसे “बांग्तान बॉयज़” के नाम से भी जाना जाता है| 2010 में गठित इस दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड में जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंगकुक शामिल हैं, जो अपने ज्यादातर गानों का लेखन और प्रोडक्शन खुद ही करते हैं। इस साल BTS पॉप ग्रुप की 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जा रही है। इस मौके पर साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में सियोल टावर, सियोल सिटी हॉल और 123 मंजिला लोटे वर्ल्ड टावर जैसी कई इमारतों को पर्पल लाइट्स से सजाया गया है।

कोरियाई सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सियोल सिटी में BTS से जुड़े खास स्पॉट्स को टूरिस्ट स्पॉट मार्क कर दिया है। ये वो जगहें हैं जहां BTS ग्रुप ने म्यूजिक वीडियो रिकॉर्ड किए हैं या परफॉर्म किया है। दरअसल, लोगों के बीच BTS के गानों को लेकर जितना क्रेज है, इनका उतना ही इम्पैक्ट साउथ कोरिया की इकोनॉमी पर भी है।

Bangtan Sonyeondan (Source : Media)

2022 से BTS ने बैंड के तौर पर परफॉर्म नहीं किया है। ये सिंगर्स जल्द ही साउथ कोरियाई मिलिट्री में कंपल्सरी सर्विस देने के लिए बैंड से अलग हो जाएंगे। दरअसल, साउथ कोरिया में 18 से 35 साल की उम्र के बीच शारीरिक तौर पर फिट हर आदमी को मिलिट्री में 18-21 महीने की सर्विस देना जरूरी है।

कई इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स BTS के डिफेंस में शामिल होने के खिलाफ हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर BTS सिंगर्स बैंड से अलग होकर डिफेंस में जाते हैं तो देश की इकोनॉमी को खासा नुकसान हो सकता है। बैंड के सिंगर ‘जे होप’ ने इस साल अप्रैल में कोरिया की कंपल्सरी मिलिट्री सर्विस जॉइन कर ली। पिछले साल ग्रुप के सबसे सीनियर सिंगर ‘जिन’ 30 साल की उम्र में डिफेंस सर्विस जॉइन करने वाले पहले BTS सिंगर बन गए थे।

लैंग्वेज बैरियर होने के बावजूद BTS के गानों ने म्यूजिक इंडस्ट्री में ढेरों वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2023 में BTS को 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के बेस्ट म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में तीसरी बार नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा BTS के सिंगर्स UN के साथ मिलकर हिंसा के खिलाफ ग्लोबल कैंपेन भी चला रहे हैं। BTS ने UNICEF के ग्लोबल ऐंबैस्डर के तौर पर यूनाइटेड नेशन्स में अपने गाने लव योरसेल्फ की थीम पर स्पीच भी दी थी।

ये सिंगर्स कोरियन भाषा में गाने गाते हैं। इसके बावजूद BTS के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स उन देशों में हैं जहां कोरियन नहीं बोली जाती है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में भी कोरियन 13वें नंबर पर है। इसके बावजूद फिलीपींस, इंडोनेशिया, ब्राजील, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, अमेरिका और भारत जैसे देशों में भी BTS के सबसे ज्यादा फैंस हैं।

हुंडई रिसर्च इंस्टिट्यूट की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक BTS हर साल साउथ कोरिया की इकोनॉमी में अपने कॉन्सर्ट शो और म्यूजिक वीडियोज के जरिए 3.86 लाख करोड़ रुपए का कॉन्ट्रिब्यूशन करता है। ये करीब 36 कंपनियों के किए गए कॉन्ट्रिब्यूशन के बराबर है।

  • • BTS ने बैंड के तौर पर 2013 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक ये बैंड देश की इकॉनमी में 2,41, 182 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रिब्यूशन कर चुका है।
  • • 2020 में BTS के गाने डायनामाइट के रिलीज होने के बाद प्रोडक्शन सेक्टर में करीब 7,928 लोगों को नई नौकरी मिली।
  • • बैंक ऑफ कोरिया इकोनॉमिक स्टेटिस्टिक्स सिस्टम के मुताबिक 2019 में सिर्फ पहली तिमाही में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 94 कटोड़ रुपए का फायदा हुआ। ये 2016 के बाद किसी भी सेक्टर में हुआ सबसे बड़ा फायदा है।
  • • 2018 के स्टेटिस्टा के कंपनी रेवेन्यू एनालिसिस के मुताबिक देश की GDP में BTS का कॉन्ट्रिब्यूशन कोरियन एयर के लगभग बाबर है।
  • • BTS की पॉपुलेरिटी की वजह से कंज्यूमर गुड्स – कपड़े के एक्सपोर्ट में 166 कटोड़ रुपए, कॉस्मेटिक्स में 299 करोड़ रुपए और खान- पान के एक्सपोर्ट में 324 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
  • • रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में हर 13 में से 1 व्यक्ति सिर्फ BTS के क्रेज की वजह से साउथ कोरिया घूमने गया था।
  • • 2018 में विदेश से साउथ कोरिया जाने वाले कुल लोगों का 7% हिस्सा यानी 8 लाख लोग BTS आर्मी या BTS के फैन बेस की वजह से वहां गए थे।
  • • कोरिया टूरिज्म आर्गेनाइजेशन के मुताबिक देश की सबसे पॉपुलर टॉप 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन BTS से जुड़ी हुई हैं।
  • • सियोल मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट ने भी माना की 2022 में THAAD डिफेंस सिस्टम को अपग्रेड करने की वजह से टूरिज्म को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई BTS की पॉपुलैरिटी से हो सकती है।
  • • 2021 में जर्नलिस्ट स्टेसी वानेक स्मिथ ने BTS बैंड की वजह से कोरियाई कल्चर के प्रति बढ़ते हुए इंटरेस्ट पर रिसर्च की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक कोविड महामारी के दौरान हुए ऑनलाइन BTS कॉन्सर्ट के टिकट और मर्चेंडाइज की बिक्री की बदौलत करीब 5 अरब 76 करोड़ की कमाई हुई थी।
  • • BTS के क्रेज की वजह से न सिर्फ इकोनॉमी में उछाल आया है बल्कि कोरियाई भाषा की पढ़ाई के कोर्सेज भी तेजी से बिक रहे हैं। दुनिया की नजर कोरियाई टीवी शोज, फैशन और ट्रेडिशनल खाने पर भी है। स्टेसी वानेक स्मिथ की रिपोर्ट के मुताबिक BTS हर साल करीब 5 अरब डॉलर यानी 41,173 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रिब्यूशन कर रहा है।

साउथ कोरिया की इकोनॉमी में BTS का कितना कॉन्ट्रिब्यूशन है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका जिक्र करने के लिए देश में एक खास शब्द ईजाद कर लिया गया है- बैंगटन इकोनॉमी। इस वजह से BTS को नेशनल ट्रेजर भी कहा जाता है। BTS साउथ कोरिया के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

Bangtan Sonyeondan (Source : Media)

एक्सपर्ट्स BTS के साउथ कोरिया में डिफेंस सर्विस में शामिल होने के हैं खिलाफ

जब पहली बार ये घोषणा पब्लिक के सामने आई कि BTS के सिंगर्स आर्मी में शामिल होने जा रहे हैं तो BTS की पेरेंट कंपनी HYBE के शेयर्स में 7.8% तक की गिरावट देखी गई। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक BTS के डिफेंस में शामिल होने को लेकर लोगों के मन में काफी एंग्जाइटी थी इस वजह से गिरावट हुई। हालांकि BTS की डिफेंस सर्विस 2025 के अंत तक खत्म हो जाएगी।

वहीं, शिनहैन इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के एनालिस्ट जी इन-हाए के मुताबिक BTS के डिफेंस जॉइन करने से उनकी सेल में खास कमी तो नहीं आएगी क्योंकि इनका मर्चेंडाइज- बैकपैक, टी-शर्ट्स, शूज, स्टिकर्स जैसी चीजें बिकती रहेंगीं। इसके अलावा बैंड का पुराना कंटेंट, फोटोबुक और ऐसी एल्बम जो अब तक रिलीज नहीं हुईं हैं उनसे भी काफी प्रॉफिट आने की उम्मीद है। साथ ही BTS के सिंगर्स इंडिविजुअल लेवल पर गाने रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, ये देखना होगा कि बैंड से जुड़े बाकी बिजनेस से बैंड की नामौजूदगी की कितनी भरपाई हो पाती है।

BTS की पॉपुलैरिटी की 6 वजहें :

BTS के ज़्यादातर गाने मेंटल हेल्थ, सेल्फ लव, स्कूल या वर्कप्लेस पर होने वाली बुलींग और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे टॉपिक्स पर हैं। इनके म्यूजिक वीडियो में भी गाने के इमोशन को कहानी की तरह फिल्माया जाता है। इनके हर म्यूजिक वीडियो में कोई मैसेज जरूर होता है। इन सब फैक्टर के अलावा इन वजहों से BTS पॉपुलर है:

  • स्टोरी टेलिंग : गानों और म्यूजिक वीडियो के जरिए लोगों की फीलिंग्स को बेहतरीन ढंग से बयां करते हैं। इफ यू वर मी गाने में BTS ने एक ऐसी लड़की की कहानी सुनाई जिसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इस म्यूजिक वीडियो में इस लड़की की भावनाओं को ‘अगर तुम मेरी जगह होते’ के नैरेटिव से दिखाया गया है।
  • गानों में कैची रैप का इस्तेमाल- बैंड गानों में कई तरह के रैप, साउंड और बीट्स का इस्तेमाल करता है। ये बीट्स इतने कैची होते हैं कि एक-बार सुनने के बाद ही किसी को भी याद हो सकते हैं। BTS के गाने स्मूथ लाइक बटर के म्यूजिक वीडियो पर 24 घंटे के अंदर 13 करोड़ व्यूज आए थे।
  • कॉस्टयूम और कलर सिलेक्शन- BTS अपने हर म्यूजिक वीडियो में विजुअल स्टोरी सुनाता है। गाने के आइडिया के हिसाब से BTS खासतौर पर ग्राफिक, कलर इफेक्ट, मेकअप और आउटफिट तय करते हैं। इसके अलावा इन सिंगर्स का चार्म, इनकी पर्सनैलिटी और इनका फैशन सेंस भी इन्हें औरों से अलग बनाता है।
  • BTS के सिंगर्स अपने वीडियोज में गाने के अलावा एक्टिंग और डांस भी करते हैं। ये सिंगर्स इंग्लिश, जापानी, मैंडरिन, रशियन, स्वीडिश जैसी कई भाषाओं में अपने फैंस से बातचीत करते हैं।
BTS (Source:Media)

BTS के फैंस नहीं ARMY है

BTS फैंस को आर्मी कहा जाता है। फिलीपींस, इंडोनेशिया, ब्राजील, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, अमेरिका जैसे देशों में जहां कोरियाई भाषा नहीं बोली जाती, वहां भी BTS के कोरियन गाने सुने जाते हैं। इनके फैंस को ARMY कहा जाता है।

भारत में भी BTS ARMY काफी एक्टिव है। साउथ कोरिया में ब्लैकपिंक जैसे और भी के-पॉप म्यूजिक बैंड हैं जिनके लाखों फैंस हैं, लेकिन BTS ARMY सबसे खास है। दरअसल, BTS सिंगर्स अपने फैंस से पर्सनली मिलते हैं, उनकी परवाह करते हैं और उनसे काफी कनेक्टेड रहते हैं।

बदले में ARMY BTS के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है। BTS ARMY सिर्फ एक फैन ग्रुप होने से कहीं ज्यादा है। ये हर देश में एक कम्युनिटी की तरह काम करते हैं। लगभग हर देश में BTS ARMY सरकार के साथ चैरिटी प्रोग्राम से जुड़ी हुई है।

इसके अलावा ARMY ने समय-समय पर फ्लैश मॉब्स, स्पेशल स्क्रीनिंग में BTS मेंबर्स को कई बार एयरपोर्ट पर भीड़ में फंसने से बचाया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने BTS के गानों के जरिए मुश्किल समय में खुद को संभालने की कहानियां शेयर की हैं। हालांकि कई बार फैंस ने BTS के करीब आने के लिए हदें पार की हैं:

  • जापान में कॉन्सर्ट के दौरान BTS ने हिज होटल में रूम लिया था, उसी होटल में फैंस ने एक कमरा लिया। होटल के कॉरिडोर में शूटिंग के दौरान उनके रूम में घुसने की कोशिश की।
  • एक बार ARMY से जुड़े लोगों ने उस फ्लाइट की सभी सीटें बुक कर लीं जिसमें BTS के सिंगर्स ट्रैवल कर रहे थे। ये लोग हूडी और मास्क पहनकर फ्लाइट में बैठे और प्लेन की लैंडिंग होते ही सामान छोड़कर सिंगर्स का पीछा किया।
  • 42 साल के कार्ल म्कोइड ने करीब 2 लाख रुपए खर्च करके अपने शरीर पर BTS के 32 टैटू कराए। बाद में सिंगर के कहने पर उन्होंने ये सारे टैटू हटवा दिए।
  • पाकिस्तान से 13 साल की दो लड़कियां BTS से मिलने के लिए अपने घर से भाग कर साउथ कोरिया चली गई थीं।
Back to top button