
पंजाब में बाढ़ राहत कार्यों की सराहना, केजरीवाल बोले– सरकार युद्धस्तर पर कर रही काम
Punjab Government: पंजाब में हालिया भयानक बाढ़ के बाद राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुलकर सराहना की है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है, जो वाकई प्रशंसनीय है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भयानक बाढ़ के बाद लोगों की जिंदगी को सामान्य बनाने के लिए पंजाब सरकार युद्धस्तर पर जो काम कर रही है वह वाकई सराहनीय है। गांवों की साफ-सफाई, मेडिकल कैंप, पशुओं का टीकाकरण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत और मंडियों में खरीद की तैयारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरी प्लानिंग पंजाब के लोगों से साझा की।”
भयानक बाढ के बाद लोगों की ज़िंदगी को सामान्य बनाने के लिए पंजाब सरकार युद्धस्तर पर जो काम कर रही है वो वाक़ई सराहनीय हैं।
गाँवों की साफ़ सफ़ाई, मेडिकल कैंप, पशुओं का टीकाकरण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत और मंडियों में ख़रीद की तैयारी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूरी प्लानिंग… https://t.co/f3bz8p3HFY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 13, 2025
राहत योजना की घोषणा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही घोषणा की थी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100 करोड़ रुपए की राहत योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत लगभग 2,300 गांवों में सफाई अभियान चलाया जाएगा, जो 25 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इस अभियान में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूर उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चलाया फॉगिंग अभियान
सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फॉगिंग अभियान भी चलाया जाएगा और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आम आदमी क्लीनिकों और सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। शुरुआत में प्रत्येक गांव को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी, और आवश्यकता अनुसार और सहायता जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
BSF और SSOC की बड़ी कार्रवाई, पंजाब में 27 पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद
गैर सरकारी संगठन का मिला सहयोग
सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए 550 एम्बुलेंस अलग-अलग गांवों में तैनात की हैं। इसके अलावा, सफाई और राहत कार्यों में सहयोग के लिए गैर सरकारी संगठन और युवा क्लबों को आमंत्रित किया गया है।
किसानों को दिया आश्वासन
किसानों को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग 2,300 गांवों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन बाकी 11,000 गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ें…
Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों कि उम्मीद बनी भारतीय सेना, कांग्रेस ने भेजी राहत सामग्री
युद्धस्तर पर चल रही राहत और पुनर्वास कार्यवाही
विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्धस्तर पर चल रही राहत और पुनर्वास कार्यवाही न केवल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करेगी, बल्कि पंजाब में आपदा प्रबंधन क्षमता, तत्परता और योजना निर्माण को भी उजागर करती है। इन प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है।
राज्य सरकार की इस पहल को नागरिक और राजनीतिक विश्लेषक दोनों ही सकारात्मक रूप से देख रहे हैं, और इसे भविष्य में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन राहत कार्यों के लिए मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





