प्रेम शुक्ला का दावा NDA की प्रचंड जीत, बोले-शुरुआती रुझान नतीजों में बदलेंगे

Prem Shukla on Bihar Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि जो शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, वे जल्द ही स्पष्ट नतीजों में बदलेंगे और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनना तय है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने चुनाव के दौरान ही एनडीए को स्पष्ट जनादेश देने का मन बना लिया था।

प्रेम शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में एनडीए के समर्थन में मजबूत लहर है और जनता मौजूदा सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रुझान इस बात की पुष्टि करते हैं कि जनता ने परिवर्तन नहीं, बल्कि स्थिरता और विकास के पक्ष में वोट दिया है।

उन्होंने मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार के अशांति फैलाने की कोशिशों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “अगर कोई व्यक्ति हुड़दंग करने की जुर्रत करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संविधान हमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने का पूर्ण अधिकार देता है, और इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”

यह भी पढ़ें…

Delhi Blast News: महिपालपुर में हुआ जोरदार धमाका, पुलिस ने बताई सच्चाई

भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने भी शुरुआती रुझानों को एनडीए के पक्ष में स्पष्ट संकेत बताते हुए कहा कि गठबंधन 160 से 170 सीटें जीतने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का ‘एमवाय फैक्टर’—यानी महिला और युवा वोट—विपक्ष के ‘एमवाय (मुसलमान-यादव)’ समीकरण से अधिक प्रभावी साबित हुआ है।

सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता अब “जंगलराज” की वापसी को किसी भी हालत में स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिंसा की बात करने वाले दलों और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें…

Delhi Car Blast: हरियाणा नंबर थी धमाके वाली कार, पुलिस ने बताया आतंकी हमला

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए राजद और कांग्रेस के लिए सकारात्मक माहौल बनते नहीं दिख रहा। उन्होंने दावा किया कि “कांग्रेस अगले कुछ वर्षों तक राजनीतिक रूप से हाशिये पर रहेगी” और इस चुनाव में पार्टी 5 से 6 सीटों तक सिमट सकती है। राजद के बारे में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास अब इन दलों से हट चुका है।

शुरुआती रुझानों के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, लेकिन अंतिम नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें…

सहकारिता के डिजिटल युग की शुरुआत… अमित शाह करेंगे ‘सहकारी कुंभ 2025’ का उद्घाटन

Back to top button