
झालावाड़ स्कूल हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, बच्चों के लिए की प्रार्थना
Jhalawar School Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई है. 11 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है, जिसमें से 2 की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है. इस दुर्घटना की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर सभी परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे और घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा, “राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं हादसे के शिकार छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी पीड़ित जनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी।
The mishap at a school in Jhalawar, Rajasthan, is tragic and deeply saddening. My thoughts are with the affected students and their families in this difficult hour. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are providing all possible assistance to those…
— PMO India (@PMOIndia) July 25, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “झालावाड़ के पीपलोदी में स्कूल की छत गिरने से हुआ हादसा बेहद पीड़ादायक है। इस दुखद दुर्घटना में दिवंगत हुए बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ हादसा बेहद पीड़ादायक है।
इस दु:खद दुर्घटना में दिवंगत हुए बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ…— Om Birla (@ombirlakota) July 25, 2025
यह भी पढ़ें…
Passport Index में भारत की बड़ी छलांग, पाकिस्तानी पासपोर्ट अब भी सबसे कमजोर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “पीपलोदी, मनोहरथाना के स्कूल भवन में हुआ हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जनहानि और कई बच्चों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मासूम आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”
पीपलोदी, मनोहरथाना के स्कूल भवन में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। जनहानि और कई बच्चों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मासूम आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।
घायलों के…
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 25, 2025
यह भी पढ़ें…
Priyanka Gandhi का बड़ा आरोप, ‘विपक्षी नेता को सदन में बोलने नहीं देते’
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मांग की है कि इस हादसे की गहनता से जांच होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे में अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही, घायल बच्चों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे में अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
साथ ही, घायल बच्चों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।…— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 25, 2025
यह भी पढ़ें…





