
शादी की रस्मो में छाई Priyanka Chopra, साड़ी में मल्लिका ए हुस्न का दिखा देसी अंदाज
Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर इंडिया आ चुकी हैं। प्रियंका इस बार खासतौर पर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के वेडिंग फेस्टिविटीज को अटेंड करने आई हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक दिन पहले ही इंडिया वापस लौटकर आईं। बीती रात प्रियंका मजेंटा साड़ी पहने गॉर्जियस लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक को डायमंड लेयर्ड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इंडिया अपने भाई की शादी की रस्सों को अटेंड करने आई हैं। जहां उनका लुक बेहद इंप्रेसिव दिखा। साड़ी संग पर्ल ज्वैलरी में रेडी प्रियंका चोपड़ा काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं और उनका ये लुक टाइमलेस दिख रहा था।
मजेंटा साड़ी में छाईं प्रियंका चोपड़ा
अपनी खूबसूरत मजेंटा साड़ी के साथ प्रियंका ने एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने बालों को एक ढीले, हाई बन में स्टाइल किया था, और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और एक स्मोकी आई के साथ क्लासिक रखा था।
पीसी ने इस लुक को एलिगेंट और चार्मिंग बनाने के लिए पर्ल ज्वैलरी को चुना। पर्ल चोकर नेकपीस के साथ लांग लेयर्ड पर्ल नेकलेस काफी अट्रैक्टिव और मैजेंटा कलर के साथ परफेक्ट तरीके से मैच होते दिखा।
गौरतलब है कि अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेत्तर नीलम उपाध्याय का रोका हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस के अलावा उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी शामिल हुई थी। वहीं इस बार एक्ट्रेस को अकेले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके चलते फैंस का सवाल है कि उनके पति और बेटी कब आएंगे।