उप्र विस चुनाव: प्रियंका गांधी की घोषणा- महिलाओं को देंगे 40% टिकट

up congress

लखनऊ। उप्र की सत्ता में वापसी के भरसक प्रयास में लगी कांग्रेस ने आज मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। इस हिसाब से 403 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 162 से अधिक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।

महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं पार्टी की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत और उप्र विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ के बीच में बैठी प्रियंका गांधी ने उप्र विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बड़ी घोषणा की।

प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, उसका थीम था, लड़की हूं, लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के हित में कांग्रेस का यह निर्णय उस पारो के कहने पर है, जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा था मैं राजनीति में आना चाहती हूं।

यह निर्णय, वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती हैं। यह निर्णय उस पूजा और मधु के लिए भी है जो रात के अंधेरे में मुझे सीतापुर के पीएसी कंपाउंड में घेरकर ले गयीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज सत्ता का काम खुलेआम पब्लिक को कुचलने का बन गया है। महिलाएं ही इस माहौल को करुणा के साथ बदल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व जरूरी हो गया है।

Back to top button