पन्ना में पर्यटन को बढ़ावा… मुख्यमंत्री ने 10 नई जंगल सफारी कैंटर बसों को किया रवाना

Panna News: मध्य प्रदेश में पर्यटन विस्तार को गति देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को रवाना किया। इन बसों की शुरुआत से अब पर्यटक जंगल सफारी का आनंद पहले से अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुगम तरीके से ले सकेंगे।

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा शुरू की गई इन नई कैंटर बसों में 19 यात्रियों की क्षमता है। इनकी ऊंचाई और लंबाई पारंपरिक सफारी वाहनों से अधिक होने के कारण पर्यटकों को वन्य जीवों और जंगल के नज़ारों का बेहतर दृश्य मिलेगा। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी ये बसें अधिक सुरक्षित मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें…

MP में माओवादी नेटवर्क का अंतिम किला ढहा… CCM मज्जी समेत शीर्ष कमांडरों ने किया सरेंडर

सफारी बुकिंग अब और आसान
पहले कई पर्यटक ऑनलाइन स्लॉट न मिलने की वजह से सफारी से वंचित रह जाते थे। नई बसों के साथ—

  • पार्क गेट से ही सफारी की बुकिंग संभव होगी
  • ऑनलाइन बुकिंग पर निर्भरता कम होगी
  • पर्यटकों को मौके पर ही पार्क राउंड मिल सकेगा

प्रति व्यक्ति / प्रति राउंड ₹1150 से ₹1450 तक का शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें…

‘जानता नहीं मैं मंत्री का समधी हूं’… शादी समारोह में ज़रा सी बात पर युवक को मारी गोली

कई प्रमुख नेशनल पार्कों में शुरु होगा संचालन
ये 10 नई कैंटर बसें राज्य के प्रमुख नेशनल पार्कों और पर्यटन स्थलों में संचालित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—

  • बांधवगढ़
  • कान्हा
  • पेंच
  • पन्ना
  • परसिली (सीधी)
  • तथा अन्य प्रमुख पार्क

नई बसों की शुरुआत को प्रदेश में सुरक्षित और सुलभ पर्यटन के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

बारात आने से पहले छा गया मातम, शादी घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां

Back to top button