आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का विरोध; बनारस में पोस्टर जलाकर प्रदर्शन

Protest against Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का विरोध वाराणसी में शुक्रवार को देखने को मिला. बनारस में वंदे मातरम् समिति के सदस्यों ने फिल्म के पोस्टर जलाकर नाराजगी जतायी.

Protest against Sitaare Zameen Par: संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आमिर खान बार-बार भारत का अपमान करते हैं. भारत में रहने पर उनको डर लगता है. वह तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों का समर्थन करते हैं.यह उचित नहीं है. इस वजह से इनकी फिल्मों का विरोध किया जा रहा है.

दरअसल, पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान, पाकिस्तान का साथ तुर्की ने दिया था. इस विरोध के बीच वहां के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के साथ अभिनेता आमिर खान की तस्वीर सामने आई थी. इसके बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी.

वंदे मातरम समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि आमिर खान बार-बार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तुर्की और पाकिस्तान जैसे भारत विरोधी देशों के समर्थन में नजर आते हैं. जब उनकी फिल्म रिलीज़ होती है, तब उन्हें देशभक्ति की याद आती है.

ऐसे व्यक्तित्वों की मंशा पर सवाल खड़ा होता है कि क्या यह राष्ट्र के नाम पर भावनात्मक खेल नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आमिर खान ने पूर्व में यह भी बयान दिया था कि उन्हें भारत में डर लगता है. वहीं 26/11 जैसे हमलों के दौरान उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था.

ऐसे बयान केवल देश की छवि को धूमिल करते हैं. संगठन के सदस्य सोमनाथ विश्वकर्मा और दीपक आर्य ने देशवासियों से आमिर की नयी फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों को सबक सिखाएं, जो देश की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं.

Back to top button