
ग्वालियर में बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन… देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर ग्वालियर में विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को दलित पिछड़ा समाज संगठन और भीम आर्मी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदार यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को रोकने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है।
यादव ने पत्र में कहा है कि “हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है, ऐसे में कोई व्यक्ति मंच से जातिगत भेदभाव और साम्प्रदायिकता फैलाने वाले बयान नहीं दे सकता। एक तरफ पेशाब पिलाने जैसी घटनाएं होती हैं और दूसरी ओर समाज को जोड़ने की बातें की जाती हैं — यह दोहरा रवैया क्यों?”
धीरेंद्र शास्त्री फैला रहे हैं साम्प्रदायिकता: दामोदार यादव
दामोदार यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा मंचों से समाज में साम्प्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा है और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। यादव ने यह भी मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और भिंड पेशाब कांड में दोषियों पर NSA के तहत कार्रवाई हो।
यह भी पढ़ें…
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, मनचलों ने गलत तरीके से छुआ
भीम आर्मी भी मैदान में
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही ने भी धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा, “वो कहते हैं जात-पात खत्म करो, लेकिन उनके मंच से ऐसा कुछ नजर नहीं आता। हम किसी गैर-सांविधानिक कार्यक्रम को नहीं होने देंगे, चाहे वो यात्रा ही क्यों न हो। भीम आर्मी इसका कड़ा विरोध करेगी।”
यह भी पढ़ें…
Viral News: रील के लिए मुंह में फोड़े सुतली बम, जबड़े के चीथड़े उड़ गए
प्रशासन की बढ़ी सतर्कता
ग्वालियर में इस विवाद के चलते पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ा दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री कई बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अब ग्वालियर में उनके कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें…
जिला अस्पताल में युवक ने काटा बवाल, पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीटा





