
Garib Rath Express Fire: बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, तीन कोच जलकर खाक
Garib Rath Express Fire: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सरहिंद के पास आग लग गई। ट्रेन के तीन सामान्य डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Garib Rath Express Fire: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई. हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे.
रेलवे ने दी ये जानकारी
रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ट्रेन सं 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ में भटिंडा स्टेशन से गुजरते समय आग देखी गयी। त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी को रोककर आग बुझायी गयी। इस दौरान एक यात्री को हल्की चोट लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की जांच के आदेश दें दिए गए है।
Garib Rath Express Fire: बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, तीन कोच जलकर खाक #Bihar #GaribRath #LudhianatoDelhi #FireAccident #GaribRathExpress #IndianRailways #FireOutbreak #Livenewindia pic.twitter.com/10TSYaOsoZ
— Live New India (@livenewindia01) October 18, 2025
कई यात्रियों को आई चोटें
शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. सिरहिंद जीआरपी के एसएचओ रतन लाल ने बताया कि लोगों ने ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं निकलते हुए देखा. जिसके बाद ट्रेन को रोका गया.





