Pushpa The Rule: पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी, अलग लुक हुआ वायरल

Pushpa The Rule: अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज के बाद से ही लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में पुष्पा द रूल का नाम भी शामिल है। पिछले साल पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था। इसमें अभिनेता साड़ी पहने हुए नजर आए थे।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म का टीजर लॉन्च करने की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज के बाद से ही इसके सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों मेंं पुष्पा द रूल का नाम भी शामिल है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर हाल ही में एक बड़ा अपडेट आया है। 

पुष्पा 2 पर एक नया अपडेट 

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के निर्माता अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर इसका टीज़र लॉन्च करके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज हो सकता है. हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस अपडेट ने अल्लू प्रशंसकों को निश्चित रूप से बहुत उत्साहित कर दिया है।

फर्स्ट लुक में दिखा था अल्लू का अलग अंदाज

पिछले साल पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था। इसमें अभिनेता साड़ी पहने हुए नजर आए थे। उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा हुआ था। साल 2021 में रिलीज पुष्पा: द राइज को सुकुमार ने ही लिखा और निर्देशित किया था। 

पुष्पा द राइज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह कोरोना काल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु भी कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में संजय दत्त का भी खास रोल होने की संभावना है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back to top button