Ramayana First Look: प्रभु राम के रोल में छाए रणबीर कपूर, ‘रावण’ बन यश ने लूटी लाइमलाइट

Ramayana First Look out: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक फैंस को देखने मिल गई है। जी हां, आज फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।

Ramayana First Look out: रणबीर कपूर की रामायण का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस की इस बेसब्री के बीच नितेश तिवारी ने फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया है। फर्स्ट लुक में रणबीर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में देख फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणबीर और यश के किरदारों के बीच बड़ी स्क्रीन पर जंग शानदार नजर आएगी। कई लोगों का कहना है कि रणबीर इस फिल्म से ग्लोबल सिनेमा पर राज करने के लिए आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra) 

रणबीर का राम अवतार लग रहा शक्तिशाली

फिल्म के पहले लुक में रणबीर कपूर को धनुषधारी योद्धा के रूप में दिखाया गया है। उनकी आंखों में दृढ़ निश्चय और पीठ पर टंगे धनुष के साथ वो एक सच्चे योद्धा की तरह दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में दिख रहा उदयमान सूरज और बादलों का समावेश इस पोस्टर को और भी भव्य बनाता है। रणबीर के इस लुक ने साबित कर दिया है कि वो राम के किरदार में जान फूंकने वाले हैं।

फर्स्ट लुक टीजर में फिल्म की भव्यता साफ झलक रही है। राम और रावण के बीच के संघर्ष को दमदार विजुअल्स के साथ दिखाया गया है। एक सीन में रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। यश का रावण लुक भी काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है।

एक्स पर क्या बोले फैंस

एक्स पर सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो में से अलग-अलग फ्रेम के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने रणबीर के लुक शेयर करते हुए लिखा कि राम के किरदार में रणबीर कपूर इतिहास की किताबों में दर्ज होंगे। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा ट्रेलर बहुत शानदार है, वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रभास को दिखाओ ये।

‘रामायण’ फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। जहां रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, वहीं सई पल्लवी मां सीता के रूप में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। इनके अलावा सनी देओल हनुमान के अवतार में नजर आएंगे। यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

रामायण के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे भाग की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू होगी. पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा. नमित मल्होत्रा ​​का ऑस्कर विजेता वीएफएक्स बैनर के साथ इसे बनाया जा रहा है. पहली झलक दिखाने के बाद, रामायण की टीम 7 मिनट का विजुअल शोरील दिखाएगी, इसे फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के करीब रिलीज किया जाएगा, जो कि दिवाली 2026 है.

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान मुख्य अतिथि

 

Back to top button