
राहुल गांधी ने पुतिन दौरे से पहले लगाया आरोप… विपक्षी नेता से मिलने से रोका जा रहा
Rahul Gandhi on Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार विदेश से आने वाले नेताओं को नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) से न मिलने का निर्देश देती है। राहुल गांधी ने कहा कि यह परंपरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के समय पालन की जाती थी, लेकिन वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
राहुल गांधी का आरोप
गुरुवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ‘असुरक्षा’ के कारण यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “विपक्ष का नेता भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है और विदेशी नेताओं को विपक्ष से मिलने से एक अलग नजरिया मिलता है। लेकिन सरकार नहीं चाहती कि विदेशी नेता विपक्ष से मिलें।”
राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि विदेश से आने वाले नेताओं से मुलाकात की परंपरा होती है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे नहीं मानती। जब उनसे पूछा गया कि सरकार ऐसा क्यों कर रही है, उन्होंने कहा, “यह उनकी असुरक्षा का संकेत है।”
Rahul Gandhi begins politics ahead of Putin’s visit 😳
पहले से ही रट लगाना शुरू—
“सरकार मुझे विदेशी नेताओं से मिलने नहीं देती,
PM Modi असुरक्षित महसूस करते हैं…”LoP साहब कहते हैं—
“मैं विदेश जाता हूँ तो Govt विदेशी नेताओं को मुझसे न मिलने की सलाह देती है।”कहानी वही पुरानी…… pic.twitter.com/5Cn0Xrx1zH
— Vijay Gautam 🚩 (@Vijay_Gautamm) December 4, 2025
यह भी पढ़ें…
EPF सैलरी लिमिट बढ़ाने पर फिलहाल रोक… सभी पक्षों से चर्चा जरूरी
प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह बहुत अजीब है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रही है और किसी की राय नहीं सुनना चाहती। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। चर्चा होनी चाहिए और उचित कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार असुरक्षित है और यह फैसला उसी का प्रतिबिंब है।”
यह भी पढ़ें…
भारत के लिए रवाना हुए पुतिन… सुरक्षा के लिए रूस ने एक साथ उड़ाए दो विमान
पुतिन का दौरा
रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज शाम भारत पहुंचेंगे। शुक्रवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर बैठक करेंगे। बैठक में रक्षा सहयोग, भारत-रूस व्यापार और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…





