राहुल गांधी का रायबरेली दौरे पर बवाल, विरोध में यूपी के मंत्री दिनेश सिंह बैठे धरने पर…

Rahul Gandhi Raebareli Visit: नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे हैं. दौरे में राहुल गांधी के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.

 

Rahul Gandhi Raebareli Visit: सांसद राहुल गांधी प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह और सम्मेलन में शिरकत करने के साथ ही बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, गोरा बाजार चौक पर अशोक स्तंभ का लोकार्पण, मुलिहामऊ में शहीद वीरा पासी वनग्राम में वृक्षारोपण करेंगे. बता दें कि उसके बाद अगले कार्यक्रम में एनटीपीसी ऊंचाहार में लोगों से मुलाकात के बाद बचत भवन में बैठक करेंगे.

 

वहीं रायबरेली पहुंचने पर यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया. पुलिस दिनेश प्रताप सिंह को समझाने में जुटी हुई है.

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि नेता प्रतिपतक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह 10.30 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचेंगे. यहां पहुंचने पर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के डिडौली गांव के बटोही रेस्टोरेंट में हरचंदपुर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. यहां से सीधे ग्रांड शांति होटल में प्रजापति समाज की महासभा की बैठक और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

इसके बाद लगभग 11:30 बजे पर शहर के गोरा बाजार चौक पर अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे. ढाई बजे राही ब्लॉक के मुलिहामऊ में शहीद वीरा पासी वन ग्राम में वृक्षारोपण करने के बाद ऊंचाहार में बटोही रेस्टोरेंट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में ही नाइट हाल्ट करेंगे. दौरे के दूसरे दिन सुबह नौ बजे एनटीपीसी ऊंचाहार में आम लोगों से मुलाकात के बाद 12 बजे कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित दिशा बैठक में शिरकत करेंगे. जिसके बाद वापस दिल्ली जाएंगे.

“भगवान” वाले पोस्टर पर गरमायी सियासत

रायबरेली दौरे के पहले शहर में राहुल, अखिलेश और तेजस्वी के “भगवान” रूप वाला पोस्टर से सियासत गरमा गई है. सपा नेता राहुल निर्मल बागी द्वारा लगाए गए पोस्टर में तेजस्वी यादव को ब्रम्हा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश का अवतार दर्शाय गया है. पोस्टर में लिखा है “इंडिया की अंतिम आश, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश. राहुल. बता दें कि पोस्टर लगाने वाले निर्मल बागी लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव हैं. बीजेपी द्वारा इस तरह के अमर्यादित पोस्टर पर जमकर विरोध किया जा रहा है.

Back to top button