राहुल गांधी ने अमित शाह पर तंज कसा, कहा- दबाव में थे और हाथ कांप रहे थे

Parliament Winter Session: संसद में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि अमित शाह घबराए हुए थे, हाथ कांप रहे थे और गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

राहुल ने कहा कि अमित शाह मानसिक दबाव में थे। मैंने जो बातें कही थीं, उनके बारे में उन्होंने कोई जवाब या सबूत नहीं दिया। मैंने उन्हें चुनौती दी कि वे मेरी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आकर चर्चा करें, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

संसद में तीखी नोकझोंक
लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान शाह और राहुल गांधी के बीच बहस गरमाई। राहुल लगातार आरोप लगा रहे थे कि चुनाव आयोग और भाजपा वोट चोरी कर रही है। इसी मुद्दे पर राहुल तीन प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर चुके हैं।

शाह ने सदन में कहा:

“संसद राहुल गांधी की मर्ज़ी से नहीं चलेगी।”

विवाद तब बढ़ा जब शाह विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे और राहुल बीच में दखल देने लगे। शाह ने कहा कि राहुल की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में चुनावी सूची को खराब बताने की बात कही गई थी, जबकि एसआईआर (Special Intensive Revision) का उद्देश्य मतदाता सूची को साफ़ करना है।

यह भी पढ़ें…

IndiGo संचालन सामान्य… कैंसिल फ्लाइट्स के यात्रियों को मिलेगा 10,000 ट्रैवल वाउचर

राहुल गांधी के सवाल और शाह का पलटवार
राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनाव सुधार पर सरकार से तीन सवाल पूछे थे। अमित शाह ने बुधवार को इन सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद वोट चोरी के आरोप लगा रही है और चुनावी गड़बड़ियां जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के जमाने से चली आ रही हैं।

यह भी पढ़ें…

Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में लिए गए, पासपोर्ट भी सस्पेंड

SIR पर अमित शाह ने दी चेतावनी
अमित शाह ने कहा कि जो लोग एसआईआर का विरोध करेंगे, वे पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य सरकार की छवि खराब करना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की छवि नुकसान पहुँचाना है।

शाह ने कहा:

“जब विपक्ष हारता है, तो चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट को बदनाम करता है। भाजपा ने चुनाव हारे भी, कभी आयोग पर सवाल नहीं उठाया।”

इस विवाद ने संसद में चुनावी सुधार और मतदाता सूची पर राजनीतिक बहस को और तेज़ कर दिया है।

यह भी पढ़ें…

‘EVM नहीं, दिलों को हैक करते है PM Modi’… कंगना का संसद में विपक्ष पर हमला

Back to top button