
Ranchi Police से भिड़ा राहुल गैंग… मुठभेड़ में दो घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Ranchi Encounter: झारखंड की राजधानी रांची शुक्रवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे रातू थाना क्षेत्र के होचर के पास पुलिस और कुख्यात Rahul Dubey Gang के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कैसे हुआ एनकाउंटर
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को रातू क्षेत्र में अपराधियों के जमा होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद ठाकुरगांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र की पुलिस टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी साजन अंसारी और अमित गुप्ता घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अन्य चार अपराधियों को भी मौके से पकड़ लिया गया।
हथियारों का जखीरा बरामद
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए —
- 8 अत्याधुनिक पिस्टल
- दर्जनों कारतूस
फॉरेंसिक जांच के लिए Jharkhand Police ने एफएसएल टीम को भी बुलाया।
गिरोह पर कई आपराधिक आरोप
रांची, खलारी और Ramgarh सहित झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में राहुल दुबे गैंग लंबे समय से सक्रिय है। इस गिरोह पर रंगदारी, लूट, फिरौती और ठेकेदारी से जुड़े कई मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों राहुल दुबे और सुजीत सिंह गिरोह के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। दोनों गिरोह एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं और हमलों की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
हिमाचल हादसे पर कंगना रनौत ने व्यक्त की संवेदना, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
गैंगवार का खतरा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोयलांचल में वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार भड़कने की आशंका है। बताया जा रहा है कि राहुल दुबे का जुड़ाव एनकाउंटर में मारे गए अमन साहू से रहा है। अमन की मौत के बाद गिरोह की कमान राहुल दुबे के हाथ में आ गई थी।
यह भी पढ़ें…
समुद्री लुटेरों का तमिलनाडु के मछुआरों पर हमला… 11 घायल, एक की हालत नाजुक
अधिकारियों की मौजूदगी
एनकाउंटर के तुरंत बाद रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और नाकाबंदी कर तलाशी अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें…





