कलियुगी मां बनी मासूम की हत्यारन; लिव-इन पार्टनर से तंग आकर….

Mother Killed her 3 year old daughter: अजमेर में एक दिल दहला देने वाली घटना में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने एक तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

Mother Killed her 3 year old daughter: अजमेर में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर के तानों से परेशान होकर अपनी तीन साल की बेटी को आनासागर झील में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंजलि ने पहले बच्ची को सुलाया और फिर पानी में डुबो दिया. बताया जा रहा है कि पति से अलग होने के बाद अंजलि बेटी के साथ अजमेर आकर रहने लगी थी, जहाँ मकान मालिक अल्केश गुप्ता के साथ उसके संबंध बन गए और दोनों लिव-इन में रहने लगे. पूछताछ में अंजलि ने खुलासा किया कि पार्टनर अक्सर बेटी को लेकर ताने देता था, इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया.

प्रेम प्रसंग से टूटा परिवार

पुलिस जांच में पता चला कि अंजलि उर्फ ​​प्रिया अपनी बेटी और पति के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किराए के मकान में रहती थी. मकान का मकान मालिक अलकेश गुप्ता था. इसी दौरान अंजलि और अलकेश के बीच अवैध संबंध बन गए, जिसका पता उसके पति को चल गया. इसका विरोध करने पर अंजलि अपनी बेटी के साथ पति का घर छोड़कर अलकेश के साथ रहने चली गई. वहां से दोनों अजमेर आ गए. यहां आकर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रहने लगे. लेकिन यहां भी हालात सामान्य नहीं रहे. उसका पति राजू आए दिन फोन पर झगड़ा करता था और अलकेश से खर्च और तालमेल को लेकर विवाद होने लगा. अंजलि मानसिक तनाव में रहने लगी और रोज-रोज के झगड़े उसकी सहनशक्ति तोड़ने लगे.

महिला से की गई सख्ती से पूछताछ

पुलिस ने महिला के बताए अनुसार सभी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे और महिला के बयान में विरोधाभास होने पर महिला से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पारिवारिक विवादों और आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने कथित तौर पर अपनी बच्ची को आनासागर झील में फेंक दिया।

Back to top button