खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 11 की मौत, कई घायल

Dausa Road Accident: दौसा में खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रही पिकअप कंटेनर से टकरा गई, जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिसमें 4 महिलाओं और 7 बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए. सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौली गांव के निवासी थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे.

जयपुर और दौसा में घायलों का इलाज

हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 श्रद्धालुओं को तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज दौसा के अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें…

NCERT किताब के नक्शे पर विवाद; बताया-मराठा साम्राज्य का हिस्सा जैसलमेर…

11 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल

दौसा में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही एक पिकअप वाहन कंटेनर से जोरदार टकरा गई, जिससे मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 की मौके हो गई. यह दर्दनाक हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बापी के समीप हुआ. मृतकों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार जारी है. पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और मामले की जांच में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें…

Jodhpur बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की हेरोइन बरामद

 

 

Back to top button