राजनाथ सिंह ने की वियतनाम और मलेशिया के रक्षामंत्री से की मुलाकात, हुई रक्षा सम्बन्धी चर्चा

ADMM-Plus 12th Meeting:भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में अपने वियतनामी समकक्ष जनरल फान वान गियांग से मुलाकात की। यह मुलाकात 19वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM) से इतर और 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) से पहले हुई। दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और रणनीतिक व सुरक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा —

“कुआलालंपुर में रक्षा मंत्री फान वान गियांग से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत और वियतनाम के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।”

मलेशिया के रक्षा मंत्री से भी की मुलाकात
इससे पहले, शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद खालिद नॉर्डिन से द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने और रक्षा उद्योग सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।


राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा —

“कुआलालंपुर में मलेशिया के रक्षा मंत्री के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। भारत-मलेशिया रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।”

अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी में नई रूपरेखा
राजनाथ सिंह की यह यात्रा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। शुक्रवार को उन्होंने अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने 10 वर्षीय ‘अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा’ पर हस्ताक्षर किए।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा —

यह भी पढ़ें…

‘ये वासना का नहीं प्रेम का नतीजा…’, SC ने पॉक्सो के दोषी को किया बरी

“कुआलालंपुर में अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ के साथ उपयोगी बैठक हुई। हमने 10 वर्षीय रक्षा साझेदारी की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए, जो भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के नए युग की शुरुआत करेगा।”


रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह रूपरेखा दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग, सैन्य तकनीक, प्रशिक्षण और आपसी रणनीतिक सहयोग को दीर्घकालिक नीतिगत दिशा प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें…

ASEAN मंच से भारत ने दिया संदेश… मुक्त नेविगेशन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हो सम्मान

आसियान देशों के साथ बढ़ता सहयोग
मलेशिया की अध्यक्षता में इस बार आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक का दूसरा संस्करण भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी आसियान सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भाग ले रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आसियान देशों और भारत के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें…

‘रजत महोत्सव’ पर छत्तीसगढ़ को PM Modi का तोहफ़ा…14,260 करोड़ की योजना का शुभारंभ

Back to top button