इंडियन बैंक अधिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राम नाथ शुक्ला, जताया आभार

Indian Bank, Allahabad Bank merger

लखनऊ। देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक इंडियन बैंक के अधिकारी संगठन ऑल इंडिया इंडियन बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नाथ शुक्ला बनाए गएं हैं।  

उक्त जानकारी देते हुए उप्र मध्य राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं मंडल सचिव (सीतापुर) अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि इलाहाबाद बैंक एवं इंडियन बैंक के समामेलन के बाद दोनों बैंकों के अधिकारी संगठनों के एकीकरण हो गया तत्पश्चात राम नाथ शुक्ला को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राम नाथ शुक्ल का जीवन बैंक अधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु सतत संघर्षशील रहा है।

राम नाथ शुक्ल की बैंकिंग सेवा 1992 से प्रारंभ हुई एवं तब से लेकर आज तक वह निरंतर सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। इस दौरान वे लखनऊ की क्षेत्रीय इकाई के क्षेत्रीय सचिव, उप्र राज्य के मध्य इकाई के प्रांतीय सचिव, राज्य समन्वयक अखिल भारतीय इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के गुरुत्तर दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक करते रहे।

अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रामनाथ शुक्ल ने कहा कि बैंक अधिकारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ उनके स्वाभिमान की सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकता है। संस्थान एवं संगठन को सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने बताया इस कि बाजारवाद में ग्राहकों में अपने विश्वास को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। जिसके निष्पादन में कई बार नीतियां भी आड़े आती हैं, उन नीतियों को बैंक नियमानुसार सही करवा कर अपने प्रिय संस्थान को निरंतर सफलता पर पहुंचाना ही हम सभी कार्मिकों का लक्ष्य है और हम सबका विश्वास है कि हम इसमें सफल भी रहेंगे।

अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि आगामी 27 जुलाई को राज्य इकाई की ओर से रामनाथ शुक्ल का अभिनंदन समारोह लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button