Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का अब खुलेगा राज, NIA की गिरफ्त में एक संदिग्ध

NIA को बेंगलुरु के रामेश्वरम ब्लास्ट कैफे में हुए विस्फोट के केस में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA शब्बीर नाम के शख्स को इस सिलसिले में हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि वह व्यक्ति मुख्य संदिग्ध से कुछ मिलता-जुलता है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, NIA ने इस मामले में सूबे के बेल्लारी से शब्बीर नाम के एक शख्स को पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या शब्बीर वही व्यक्ति है जो CCTV में नजर आया था। बता दें कि व्हाइटफील्ड के पास ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे।

NIA ने 6 मार्च को अपनी जांच में संदिग्ध हमलावर की टोपी एक मस्जिद के बाहर से बरामद की थी। वह मस्जिद के अंदर भी गया था। वह काफी देर तक मस्जिद के अंदर रहा है और फिर कपड़े बदलकर बाहर आया था। ऐसा माना जा रहा है कि उसने संदिग्ध कैफे में बम प्लांट करने के बाद उसी इलाके की एक मस्जिद में नमाज भी पढ़ी। एनआईए को जो कैप मिली हैं। वह बेसबॉल कैप है। गौरतलब है कि बेल्लारी से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा अपना बेल्लारी मॉडयूल संचालित करता है।

रवा इडली मंगाया, खाया और झोला छोड़

आईईडी (IED) बम बलास्ट करने वाले टोपी पहने हुए था। मॉस्क लगाया हुआ था। बस से आया फिर उसने कैफे में इडली खाई। हाथ धोया और वहीं झोला रखकर चला गया। वह कैफे में करीब 25 मिनट तक रहा। इसके बाद फिर दो बम धमाका हुआ। इमसें 10 घायल हो गए।

रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट में हुए थे 10 लोग घायल

रामेश्‍वरम कैफे में एक मार्च को आईईडी बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें 10 लोग घायल हो गए थे। एक महिला 40 फीसदी तक झुलस गई थी। पहले तो इसे गैस सिलेंडर विस्फोट माना गया लेकिन बाद में यह बम धमाका निकाला। सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई कि एक झोले में रखा विस्फोटक फटा था। NIA की जांच में पता चला कि यह टाइमर बम था।

संदिग्ध ने कई बार बदला अपना हुलिया

तीन और वीडियों की जांच करने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि कैफे ब्लास्ट के बाद संदिग्ध ने कई बार अपना हुलिया बदला था। एक वीडियो में वह पूरी बाजू की शर्ट और हल्के रंग की पीली टोपी, चश्मा और चेहरे पर मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह बैंगनी रंग की आधी बाजू की टी-शर्ट और काले रंग की टी-शर्ट व टोपी पहने हुए नजर आया। उस समय उसके चेहरे पर मास्क था, लेकिन इस बार उसने चश्मा नहीं लगाया था। इसी बीच, तीसरे फुटेज में शख्स को ना तो टोपी पहने हुए दिखाया गया है और ना ही उसने चश्मा पहने हुआ है।

 

Back to top button