
Ramayan: रणबीर कपूर-साई पल्लवी का फर्स्ट लुक आउट, फैंस ने की जमकर तारीफ
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इस मूवी में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) ‘राम’ और ‘सीता’ के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हुआ।

Ramayan: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण‘ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है। रणबीर कपूर को राम के किरदार में देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे थे। अब सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई हैं जिन्होंने फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। इसी सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें साई पल्लवी सीता और रणबीर राम के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत से एक्टर्स ने शूटिंग शुरू कर दी थी।
‘रामायण’ से रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फोटो वायरल
‘रामायण‘ के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। यहीं से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज वायरल हुई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सादगी को बरक़रार रखते हुए एक्टर्स को साधारण लुक दिया है।
Superstar RANBIR KAPOOR and SAI PALLAVI on the sets of RAMAYANA as RAM & SITA.
— Advait (@Advait_RK) April 27, 2024
Biggest Project of Indian Cinema🔥🔥🔥😍😍😍 pic.twitter.com/TsZ0fzNS8N
हाल में सेट से कैकयी बनी लारा दत्ता और मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा की भी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। मुंबई में बने ग्रैंड सेट पर राम के जन्म, गुरुकुल, राम-सीता विवाह जैसे कुछ अहम सीन शूट किए गए हैं। जुलाई से रावण और हनुमान का किरदार निभाने वाले यश और सनी देओल अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामायण के अगले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में हो सकती है।