जिला अस्पताल में युवक ने काटा बवाल, पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीटा

MP News: पिता का इलाज कराने आए युवक ने देर रात इलाज में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। अस्पताल में जमकर बवाल काटने के बाद दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।

MP News : रतलाम जिला अस्पताल की ओपीडी में दो पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति पहले एक आरक्षक की कॉलर पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। वह उसे पेट पर मुक्का मार रहा है। दूसरा जवान बीच-बचाव करने आता है, लेकिन उसे भी धक्का दे देता है, जिससे वह गिर जाता है। बताया जा रहा है कि, युवक जिला अस्पताल अपने पिता का इलाज कराने पहुंचा था। यहां इलाज में हो रही देरी से नाखुश युवक ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। 

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब युवक अपने किसी परिजन को लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से बात में असहमति हुई। इसके बाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने थाना स्टेशन रोड के जवानों को बुलाया। पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर युवक और महिला का यह विरोध और विवाद देखने को मिला। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में मौजूद भीड़ और कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल युवक पुलिस की अभिरक्षा में है।

ये भी पढ़े-

Cough Syrup Death Case: जहरीले कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन, कंपनी का मालिक गिरफ्तार

अस्पताल और पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ने पुलिस जवान के पेट में घुसे तक मारे और वर्दी पकड़कर सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाने के चीता जवान अस्पताल पहुंचे और आरोपी युवक को थाने में लाकर बंद कर दिया। गुरुवार सुबह से इसका वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े-

Coldrif Cough Syrup मामले में बड़ा खुलासा, जहरीले स्तर पर मिला ‘डायएथिलीन ग्लाइकोल’

 

Back to top button