प्रेमिका से बवाल ने लिया खतरनाक मोड़; नाराज आशिक ने खुद को लगाई आग…

UP News: वीडियो कॉल के दौरान प्रेमिका की मनाही पर प्रेमी ने सुसाइड की कोशिश की है. पहले उसने फांसी लगाकर जान देनी चाही, लेकिन बच गया. इसके बाद खुद पर तेल डालकर आग लगा लिया. फिलहाल, गंभीर हालत में झुलसा प्रेमी जिला अस्पताल में भर्ती है, हालत नाजुक है.

थाना बछरावां प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना बछरावां थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव की है. गांव के रहने वाले विनोद उर्फ कल्लू की साली से उसका भाई प्रेम करता है. उसने खुद को आग लगा ली है. उसे अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया है. अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक, गंभीर झुलसे प्रमोद का उसके बड़े भाई की साली से प्रेम संबंध है. सुसाइड की कोशिश करने से पहले प्रमोद ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वह बता रहा है कि उसकी प्रेमिका 1 महीने की गर्भवती है. इसके नाम पर उससे पैसे लिए गए हैं.

यह भी पढ़े: लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी में हाई अलर्ट

प्रमोद वीडियो में कह रहा है कि एक छोटी सी गलती के चलते मुझे छोड़ दिया और कह रही हो कि मैं फांसी लगा लूं. उसने इतना कहकर वीडियो बंद किया और फांसी लगाए हुए फोटो खींच ली.

प्रेमी ने बाद में इलाज के दौरान बयान दिया कि फांसी से मौत न होने पर उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. फिलहाल प्रेमी का इलाज जारी है. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है. पुलिस ने मजिस्ट्रेट बयान के लिए लिखकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रमोद के बड़े भाई विनोद ने बताया कि उसने अपने आप आग लगा लिया. जब वह राजामऊ गांव पहुंचा तो उसे जानकारी मिली. बुरी तरह जली हालत में वह एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आया है.

अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. संतोष पांडेय ने बताया कि युवक बछरावां सीएचसी से रेफर होकर आया है. युवक को जले हुए हाल में जिला अस्पताल लाया गया है. उसे बर्न वार्ड में एडमिट करके इलाज किया जा रहा है.

Back to top button