Hartalika Teej 2024: कब है हरतालिका तीज का व्रत? 5 या 6 सितंबर, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो 5 और 6 सितंबर दोनों दिन है। सही तारीख को लेकर लोगों के मन में काफी दुविधा है। तो आइए जानें सही तारीख और मुहूर्त।

हरतालिका तीज पर मां पार्वती और शिव जी की मिट्टी से मूर्ति बनाकर विधिवत पूजा करने का विधान है। अखंड सौभाग्य के लिए मनाई जाने वाली हरतालिका तीज के लिए जरूरी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 और 6 सितंबर दोनों दिन प्राप्त हो रही है. ऐसे में हरतालिका तीज की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति है। जिन सुहागन महिलाओं और विवाह योग्य युवतियों को व्रत रखना है, उनके लिए हरतालिका तीज की सही तारीख जानना आवश्यक है। हरतालिका तीज की सही तारीख और पूजा मुहूर्त क्या है?

हरतालिका तीज की सही तारीख?(Hartalika Teej 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस साल तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे से लेकर 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे तक है. मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार व्रत के लिए उदयाति​थि की गणना करते हैं. उदयाति​थि का अर्थ है कि सूर्योदय के समय की तिथि.

हरतालिका तीज 2024 मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Muhurat)

पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह में 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनट है।
 
कई जगहों पर सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में पूजा करने का विधान है। बता दें इस दिन सूर्यास्त 6 बजकर 36 मिनट पर हो रहा है।

हरतालिक तीज पर ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:30 बजे से 05:16 बजे तक है
अभिजीत मुहूर्त- सुबह में 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
राहुकाल-  सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक

इस साल हरतालिका तीज पर रवि योग,शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र बन रहा है, जो काफी शुभ माना जा रहा है। बता दें कि इस दिन रवि योग  सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लग रहा है, जो अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा।

Back to top button