नाग पंचमी में बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Nag Panchami 2024: सावन के इस पवित्र मास में नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी पर दुर्लभ शुभ योग बन रहा है। नागों की पूजा करने से कई गुना शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Nag Panchami 2024 Date and Time Kab Hai, Puja Vidhi, Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें दूध पिलाने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं।

नाग पंचमी पर पूजन का समय (Nag Panchami 2024 Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज नाग पंचमी की पूजा के लिए कुछ घंटे ही मिलेंगे। आज सुबह 05:47 मिनट से लेकर 08:27 मिनट तक करना सबसे ज्यादा शुभ होगा

नाग पंचमी पर बन रहे शुभ योग (Nag Panchami 2024 shubh yog)

इस नाग पंचमी पर कई दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ ही अमृत काल, रवि योग, शिववास योग, सिद्ध योग, साध्य योग, बव और बालव, करण योग के साथ हस्त नक्षत्र में रहेंगे

नाग पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप (Nag Panchami 2024 Mantra)

ॐ श्री भीलट देवाय नम:।।ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।

ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।।ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।अनंत वासुकी शेषं पद्मनाभं च मंगलम्शं खपालं ध्रतराष्ट्रकंच तक्षकं कालियं तथा।

Back to top button