
सम्मान या विदाई? नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के मायने…
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। सतह पर यह मांग उनके लंबे राजनीतिक जीवन, सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास मॉडल को सम्मान देने की प्रतीक लगती है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में इसके मायने कहीं अधिक गहरे दिखाई देते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सक्रिय राजनीति में पूरी तरह मौजूद मुख्यमंत्री के लिए भारत रत्न की मांग कहीं न कहीं सम्मान के बहाने राजनीतिक संन्यास की राह खोलने की कोशिश भी हो सकती है।
जदयू नेता केसी त्यागी का पत्र और उसका सियासी अर्थ
जनवरी 2026 में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। पत्र में कहा गया कि नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन के अनमोल रत्न हैं, जिन्होंने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और सुशासन को नई दिशा दी।
त्यागी ने यह भी तर्क दिया कि देश में पहले भी कई जीवित नेताओं को भारत रत्न दिया जा चुका है, ऐसे में नीतीश कुमार को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा।
यह भी पढ़ें…
“अपने ही विनाशक बन जाते हैं”… रोहिणी के पोस्ट ने बिहार की राजनीति में मचाया तूफान
क्या नजर राज्यसभा पर है?
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि यह मांग सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं है। माना जा रहा है कि जदयू में राज्यसभा सीट को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही है। मौजूदा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को दोबारा मौका न मिलने की अटकलों के बीच कई नेता सक्रिय हो गए हैं।
इन चर्चाओं में केसी त्यागी का नाम भी सामने आ रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्होंने अपनी लॉयल्टी और राजनीतिक प्रासंगिकता दिखाने की कोशिश की है।
बांग्लादेशी खिलाड़ी पर बयान और डैमेज कंट्रोल
केसी त्यागी हाल ही में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने की अनुमति दिए जाने के बयान को लेकर विवादों में घिर गए थे। उन्होंने बांग्लादेश की टीम द्वारा हिंदू खिलाड़ी लिटन दास को कप्तान बनाए जाने का हवाला दिया था, जिस पर पार्टी के भीतर नाराजगी देखी गई।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भारत रत्न की मांग वाला पत्र उसी विवाद के बाद आया सुरक्षात्मक राजनीतिक कदम भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें…
तीन बच्चों की मां ने फुफेरे भाई संग रचाई शादी… हैरान कर देगा पति का रिएक्शन
गिरिराज सिंह की पुरानी मांग और भाजपा का नजरिया
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग उठी हो। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह भी ऐसी मांग कर चुके हैं।
हालांकि राजनीतिक हलकों में इसे हृदय परिवर्तन नहीं माना गया था। उस समय विश्लेषण यह था कि इससे एक ओर नीतीश कुमार के प्रभाव वाले वोट बैंक को साधा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर भारत रत्न के बाद उनकी सक्रिय राजनीति के समापन की संभावना भी बन सकती है।
सम्मान या रणनीति?
नीतीश कुमार आज भी बिहार की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं और लगातार जिलों के दौरे कर रहे हैं। ऐसे में भारत रत्न की मांग को सिर्फ सम्मान के तौर पर देखना कई विश्लेषकों को अधूरा लगता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मांग दरअसल भविष्य की राजनीति को रीसेट करने की रणनीति भी हो सकती है—जहां सम्मान के साथ सत्ता संतुलन बदला जाए।
यह भी पढ़ें…





