Viral: शुभमन गिल संग शादी की खबरों के बीच रोती दिखीं रिद्धिमा पंडित

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित बीते दिनों शुभमन गिल के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी। लेकिन रिद्धिमा की लेटेस्ट फोटोज ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। इन फोटोज में रिद्धिमा रोती हुई दिख रही हैं। जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम बीते दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल संग जोड़ा जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि रिद्धिमा पंडित और शुभम शादी करने वाले थे। रिद्धिमा ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका नाम अब भी शुभमन गिल के साथ ही लिया जा रहा है। एक्ट्रेस की हर पोस्ट पर क्रिकेटर को लेकर कमेंट आ रहे हैं। इतना ही नहीं, रिद्धिमा पंडित के लेटेस्ट फोटोशूट को देखकर तो फैंस उदास हो गए हैं और उन्हें अब एक्ट्रेस की चिंता होने लगी हैं। आइए आपको रिद्धिमा की लेटेस्ट फोटोज दिखाते हैं।

चार फोटोज आई सामने

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने बोल्ड फोटोशूट से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं, लेकिन इस बार रिद्धिमा पंडित की फोटोज ने फैंस को टेंशन में लाकर रख दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह रोती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस की एक नहीं बल्कि चार फोटोज सामने आई हैं। पहली फोटो में रिद्धिमा आंख बंद करके सहमी हुई बैठी हैं, लेकिन दूसरी फोटो में वह काफी रोती हुई दिख रही हैं।

इस फोटो ने ही सबका ध्यान खींच लिया है। वहीं, बाकी की फोटोज में वह काफी खुश दिख रही हैं। रिद्धिमा की इन फोटोज पर फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गिल का चक्कर क्या है भाई।’ इसके अलावा और भी कई तरह के कमेंट्स सामने आए हैं। इस बीच राशा थडानी ने भी कमेंट किया है। पहले राशा ने लिखा, ‘क्यों रो रही हो?’ इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘मैं तुम्हारे लिए आईसक्रीम लाऊंगी। तुम फिर खुश हो जाओगी।

Back to top button