
बिहार में करारी हार के बाद RJD की प्रतिक्रिया… तेजस्वी यादव अब तक चुप
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में करारी हार झेलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का पहला रिएक्शन सामने आया है। पार्टी ने एक औपचारिक बयान में कहा कि “जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हार में निराशा नहीं और जीत में अहंकार नहीं। RJD गरीबों की आवाज है और हमेशा उनके बीच खड़ी रहेगी।”
जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है!
इसमें उतार चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं!
राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है, गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेगी!@yadavtejashwi @laluprasadrjd— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 15, 2025
तेजस्वी यादव की चुप्पी बनी चर्चा का विषय
महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे तेजस्वी यादव ने नतीजों के 24 घंटे बाद भी कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। तेजस्वी अपनी राघोपुर सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे, लेकिन RJD सहित पूरा महागठबंधन इस बार बुरी तरह पिछड़ गया।
महागठबंधन का सूपड़ा साफ
बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं और महागठबंधन में शामिल राजद को महज 25 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है. सीपीआई (ML) को 2 सीटें, जबकि सीपीआई (M) और आईआईपी को एक-एक सीट मिली है,
एनडीए की बल्ले-बल्ले
महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और उसका खाता भी नहीं खुल सका. दूसरी ओर, इस चुनाव में एनडीए को बंपर सीट मिली है. इस चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली है]. लोजपा (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी को 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली है.
यह भी पढ़ें…
BJP का पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर कड़ा एक्शन… छह साल के लिए निष्कासित
कांग्रेस में हार के बाद घमासान शुरू
कांग्रेस के अंदर हार को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी केवल 6 सीटों पर सिमट गई, जो 2010 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन है।
राहुल गांधी ने खरगे से की समीक्षा बैठक
शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बिहार के नतीजों पर चर्चा की। बैठक में के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू मौजूद थे।
यह भी पढ़ें…
NDA की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों का हृदय से व्यक्त किया आभार
कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल
राज्यसभा सांसद और पूर्व PCC प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि टिकट वितरण में देरी और गलत रणनीति ने पार्टी का नुकसान किया। उन्होंने कहा कि “बिहार कांग्रेस को बाहर के लोगों ने ठेके पर ले लिया था।” सिंह ने RJD के संजय यादव और कांग्रेस प्रभारी अल्लावरू पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंडली फाइट की स्थिति क्यों बनी, इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें…





