
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्री बस…
Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अल्मोड़ा जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य के तहत खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा पहाड़ी सड़क पर बस का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।





