
The Great Indian Kapil Show: कपिल शो में IPL का तड़का, सिद्धू बन छाए कपिल
The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पहले एपिसोड के कास्ट होने के बाद से दूसरे एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिसका प्रोमो अब सामने आ गया है। जिसमे भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर्स नजर आने वाले है।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा अब ओटीटी पर इसी तरह के एक कॉमेडी शो में नजर आ रहे है। इस बार दर्शक टीवी पर नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खिलखिला रहे हैं। सबसे खास बात ये रही कि 6 साल बाद सुनील ग्रोवर की वापसी हुई। उनका ‘डफली’ वाला अवतार सबको खूब पसंद आया, साथ ही पहले एपिसोड के मेहमान रणबीर कपूर संग उनकी केमिस्ट्री भी। नीतू कपूर और रिद्धिमा ने भी कई खुलासे किए। अब फैंस शो के दूसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहला प्रोमो आ गया है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे एपिसोड में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटर्स नजर आने वाले हैं। इनके अलावा शो में परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ सहित कई सितारे नजर आने वाले हैं।
Cricket and Comedy ka yeh crazy combo hoga too hard to miss 🏏✨
— Netflix India (@NetflixIndia) April 2, 2024
Dekhna na bhoole #TheGreatIndianKapilShow Episode 2 iss Saturday 8pm sirf Netflix par! pic.twitter.com/OtpP9FFXpW
The Great Indian Kapil Show में आपको कपिल शर्मा पुराने सीजन के जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में हंसाते हुए दिखेंगे। उनके साथ कीकू शारदा भी हैं, जो क्रिकेटर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ये एपिसोड रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे धुरंधर क्रिकेटर्स के नाम रहेगा।
कब और कहां देख सकेंगे यह शो?
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो वीडिया साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘क्रिकेट और कॉमेडी का ये क्रेजी कॉम्बो होगा जिसे मिस करना बहुत मुश्किल है।’वीडियो में जहां कपिल, नवजोत सिंह सिद्धू बनकर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे, वहीं कीकू शारदा क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे।’द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस एपिसोड को आप शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।