रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ होगी सबसे बड़ी कॉप यूनिवर्स फिल्म

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ होगी सबसे बड़ी कॉप यूनिवर्स फिल्म |

सिंघम अगेन star cast (image:Social Media)

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के अलावा वह पिछले कई साल से लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। इसी वजह से उन्हें ‘रो-हिट शेट्टी’ भी कहा जाता है। एक तरफ जहां रोहित शेट्टी सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में बिजी हैं, तो वहीं दूसरी ओर, वह ‘सिंघम अगेन’ में भी जुट गए हैं। अजय देवगन स्टारर इस कॉप फिल्म में तगड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रोहित शेट्टी दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तक को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की आज तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी। रोहित शेट्टी पिछले डेढ़ साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू हो जाएगी। यह साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स के साथ भारत और विदेश में विभिन्न जगहों पर शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का मकसद है कि वह ‘सिंघम अगेन’ को देश की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाएं। सूत्रों के अनुसार सिंघम, रोहित शेट्टी का सबसे फेवरेट किरदार है। वह इस नई कॉप यूनिवर्स फिल्म के साथ सिंघम के गेम को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

सूत्रों के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ में एक नए कॉप एक्टर की भी एंट्री होगी और अजय देवगन बाजीराव सिंघम के रोल में ही होंगे। उनके अलावा इसमें करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी होंगे। जैकी श्रॉफ ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

Back to top button