Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर, बागपत के आश्रम में गुजारेगें दिन…

Ram Rahim payroll: विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। गुरमीत राम रहीम इन 21 दिनों को बागपत के आश्रम में गुजारेगा।

हरियाणा इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने डैरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को पैरोल दे दी है। साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। लगभग सुबह 6:30 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से बाहर निकल गया। हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पेरौल या फिर फरलो संबंधी मामले में कहा था कि राज्य सरकार को इस मामले में फैसला लेने का अधिकार है। मंगलवार को सुनारिया जेल से उनका काफिला अहले सुबह बाहर निकला।

जेल से बाहर मनाएगा जन्मदिन

गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15 अगस्त को अपना जन्मदिन उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में अनुयायियों के साथ मनाएगा। इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अनुयायियों के साथ ही बागपत डेरे में मौजूदा रहेगा। बता दें की हर साल गुरमीत सिंह के अनुयाई जेल में ही राखी और जन्मदिन के बधाई संदेश भेजते थे।

प्रशासन ने जेल परिवार के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर हनीप्रीत अपनी टीम के साथ रामरहीम को लेने जेल परिसर पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद 6 बजकर 46 मिनट पर रामरहीम को लेकर काफिला यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। रामरहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। आठवीं बार फरलो मिली है। 

Back to top button