
गोमांस को लेकर रामनगर में बवाल… तोड़फोड़ और ड्राइवरों से मारपीट
Uttarakhand News: रामनगर में गुरुवार को मीट ले जा रहे तीन पिकअप ट्रकों को कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने बीफ ले जाने के शक में रोक लिया। इस दौरान ड्राइवरों के साथ मारपीट की गई और बेलपड़ाव थाने के अंदर खड़ी एक मीट से भरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।
क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से रामनगर में पशु शेल्टर पर लगी रोक के कारण मीट सप्लाई बरेली और संभल की फैक्ट्रियों से की जा रही है। ट्रकों के पास सभी आवश्यक कागजात मौजूद होने की बात सामने आई है।
पहले पुलिस ने कागजों की जांच के बाद ट्रकों को जाने दिया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने दोबारा उन्हें रोक लिया और ड्राइवर पर बीफ ले जाने का आरोप लगाकर हमला कर दिया।
थाने में हंगामा
इसके बाद भीड़ का गुस्सा बढ़ गया और कुछ युवकों ने बेलपड़ाव थाने में खड़ी एक मीट से भरी गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को शांत करने की कोशिश की।
समुदाय में रोष
हमले की जानकारी मिलते ही कुरैशी समुदाय के लोग थाने पहुंचे और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह खुली गुंडागर्दी है और निर्दोष ड्राइवरों पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
पेपर लीक प्रकरण… उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की रद्द, छात्रों को राहत
पुलिस की कार्रवाई
रामनगर CO सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया और पुलिस बल बढ़ा दिया।
पशु चिकित्सक टीम को बुलाकर मीट की जांच कराई गई, जिसमें बीफ की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि विस्तृत लैब रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें…
भारी बारिश से मसूरी में भूस्खलन, घरों की नींव कमजोर … हर दिन 2-3 फीट धंस रही जमीन
माहौल तनावपूर्ण, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।
यह भी पढ़ें…





