युद्ध की घोषणा कर बोले राष्ट्रपति पुतिन- कोई देश बीच में आया तो अंजाम बुरा होगा

russia ukraine clash

मास्को। रूस व यूक्रेन के लगातार बढ़ते विवाद के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी।

पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है।

एएफपी ने जानकारी दी है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

यूक्रेन में कई जगह धमाके

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा के तुरंत बाद यूक्रेन में कई जगह धमाकों की आवाज सुनी गई है। एएफपी के अनुसार, यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा खार्किव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है।

कोई देश बीच में आया तो अंजाम बुरा होगा: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा- विदेश मंत्री

रूसी राष्ट्रपति के ऐलान के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है।

यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं, यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस का बयान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में रूस के प्रतिनिधि ने कहा पुतिन ने जिस स्पेशल आपरेशन का ऐलान किया है, वह यूक्रेन के लोगों को बचाने के लिए है जो सालों से पीड़ित थे। जो भी फैसले हुए हैं वे UN चार्टर के आर्टिकल 51 के हिसाब से हैं। हम हालातों पर नजर रखे हुए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने संबोधन में कहा यूक्रेन में (विशेष सैन्य अभियान की) हमारी योजनाओं में यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा शामिल नहीं है। हमारा लक्ष्य यूक्रेन का गैरफौजीकरण हैं।

कीव से दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (UIA) के एक अधिकारी ने बताया कि UIA का एक विशेष विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा है।

Back to top button