केंद्र की विदेश नीति पर भड़के सलमान खुर्शीद, बोले– भारत अब स्वतंत्र नहीं…

Salman Khurshid: सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में केंद्र सरकार की विदेश नीति और गठबंधन राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के दौर में भारत की पारंपरिक विदेश नीति कमजोर हो चुकी है और देश अपनी सामरिक स्वतंत्रता खो चुका है।

कायमगंज स्थित अपने शीतगृह पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत अब स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रह गया है। उनके अनुसार देश की विदेश नीति अब अन्य शक्तिशाली देशों के दबाव में प्रभावित हो रही है।

रूस से तेल खरीद का दिया उदाहरण
खुर्शीद ने कहा कि हाल के समय में रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिका की ओर से 30 दिन की अनुमति दिए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने इसे भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता के कमजोर होने का उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्य देश से अनुमति लेकर फैसले लिए जा रहे हैं तो यह संकेत देता है कि भारत अपनी विदेश नीति को पूरी तरह स्वतंत्र रूप से संचालित नहीं कर पा रहा है।

यह भी पढ़ें…

KGMU परिसर में अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम… पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

पीएम मोदी के दावे पर किया कटाक्ष
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपनी शर्तों पर काम करता है। खुर्शीद ने कहा कि यदि भारत वास्तव में अपनी शर्तों पर काम कर रहा होता तो ऐसी परिस्थितियां सामने नहीं आतीं।

उन्होंने इसे “समर्पण” की स्थिति बताते हुए कहा कि सरकार को अपने मित्र देशों से असहमति जताने का साहस भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला… आठ घंटे में दो दुर्घटनाएं, चार घायल

विदेश नीति पर उठाए सवाल
खुर्शीद ने कहा कि भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी ताकत उसकी रणनीतिक स्वायत्तता रही है, लेकिन वर्तमान दौर में यह संतुलन कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्वतंत्र पहचान और निर्णय लेने की क्षमता को बनाए रखना चाहिए, ताकि देश के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके।

यह भी पढ़ें…

बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव मौर्य, उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं…

Back to top button