
रिलायंस को SBI ने पछाड़ा, टूट गया Reliance का 10 साल पुराना ये रिकॉर्ड!
मुकेश अंबानी भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं. सूत्रों के अनुसार हाल में कंपनी ने उनका कार्यकाल 5 साल बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन एक खबर के अनुसार SBI(भारतीय स्टेट बैंक) ने रिलायंस कंपनी का एक 10 साल से ज्यादा पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

देश की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत ही नहीं एशिया के भी सबसे अमीर इंसान हैं. उन्हें अमीर बनाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बहुत बड़ा हाथ है. अब इसी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 10 साल से ज्यादा पुराने एक रिकॉर्ड को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तोड़ दिया है. क्या आप जानते हैं इसके बारे में…?
रिलायंस मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है. बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से ये देश की सबसे प्रॉफिटेबल कंपनी भी रही है. ऑयल, टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करने वाली रिलायंस देश की प्रॉफिट कमाने वाली कॉरपोरेट कंपनियों के लिस्ट में सबसे ऊपर रही है, लेकिन एक रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक ने यह रैंक छीन लिया है.
भारतीय स्टेट बैंक ने दी रिलायंस को मात
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के जो परिणाम सामने आए हैं, उसमें एसबीआई ने देश में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया है. रिलायंस को इस मामले में एसबीआई से मात खानी पड़ी है. अप्रैल-जून में एसबीआई का मुनाफा 18,537 करोड़ रुपये रहा है. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16,011 करोड़ रुपये रही रहा है.
12 महीनों में भारतीय स्टेट बैंक की जबरदस्त परफॉर्मेंस
शेयर बाजारों में एक टर्म ‘टीटीएम’ यानी ‘ट्रेलिंग 12 मंथ्स’ का अक्सर इस्तेमाल किया जाता है. इसका मतलब होता है कि किसी कंपनी का बीते 12 महीनों में लगातार कैसा परफॉर्मेंस रहा है. इसके हिसाब से कैलकुलेशन करें तो भी एसबीआई ने रिलायंस को पीछे छोड़ दिया है. वहीं बीते 20 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एसबीआई ने टीटीएम के हिसाब से सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया है.
जून मे खत्म होने जा रहे इस टीटीएम के आधार पर एसबीआई का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 66,860 करोड़ रुपये रहा है. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्राफिट 64,758 करोड़ रुपये. इससे पहले जुलाई-सितंबर 2011 में एसबीआई का प्रॉफिट सबसे अधिक 18,810 करोड़ रुपये था. रिलायंस इंडस्ट्रीत ने तब 18,588 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था.





