
शहीद परिवारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति राशि बढ़ी… अब स्नातकोत्तर तक 8,000 रुपये प्रति माह
Hariyana Government: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने शहीद परिवारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति राशि में रिकॉर्ड वृद्धि करते हुए उन्हें आर्थिक संबल दिया है। नई योजना के तहत सशस्त्र बलों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) के शहीद व हताहत सैनिकों के बच्चों को अब 5,000 से 8,000 रुपये प्रति माह तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पुरानी योजनाओं में यह राशि साल 2006-07 में काफी कम थी और इसे 2019-20 में बढ़ाकर अधिकतम 3,000 रुपये किया गया था। अब इसे सीधे 8,000 रुपये मासिक तक पहुंचा दिया गया है, जो इस योजना का अब तक का सबसे बड़ा संशोधन है।
मुख्यमंत्री के चुनावी वादे को मिली मंजूरी
सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था। जून 2025 की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
दो अनपढ़ युवकों ने ATM जैमिंग से उड़ाए लाखों, पुलिस ने किया पर्दाफाश
कक्षा और स्तर के अनुसार छात्रवृत्ति राशि
- कक्षा 6वीं से 12वीं: सालाना 60,000 रुपये (₹5,000 प्रति माह)
- स्नातक (Graduation): सालाना 72,000 रुपये
- स्नातकोत्तर (Post Graduation): सालाना 96,000 रुपये (₹8,000 प्रति माह)
यह भी पढ़ें…
लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, चलती गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंका…
योजना के दायरे में कौन-कौन शामिल होंगे
- युद्ध में शहीद हुए सैनिक
- IED ब्लास्ट, आतंकी हमले, सीमा पर झड़प, हवाई दुर्घटना, समुद्री आपदा, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी और बचाव अभियानों में हताहत सैनिकों के बच्चे
- योजना के तहत लाभ पाने के लिए परिवार में अन्य सरकारी नौकरी होना बाधा नहीं
पात्रता और निवास शर्तें
अधिसूचना के अनुसार लाभ पाने वाले बच्चों की पात्रता और हरियाणा में स्थायी निवास जैसी शर्तें लागू होंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहीद परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा और स्कूल स्तर की पढ़ाई में आर्थिक रूप से समर्थ रहें।
यह भी पढ़ें…





