वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार एवं त्रिवेणी नगर निवासी विधि सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

विधि सिंह जी अपने निष्पक्ष लेखन, स्पष्ट विचारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता को समर्पित रहते हुए जनहित, सत्य और नैतिक मूल्यों को अपनी कलम का आधार बनाया। उनका सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

उनके निधन से न केवल परिवार और मित्रों को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि पत्रकारिता जगत ने भी एक समर्पित और संवेदनशील आवाज़ खो दी है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व सहयोगियों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।

🕉️ विनम्र श्रद्धांजलि 🕉️

मनीष सिंह (लाइव न्यू इंडिया )

Back to top button