भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, 67 के उम्र में ली अंतिम सांस

Prabhat Jha Death: बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा (Prabhat Jha Death) का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे हैं। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के कोरियाही गांव के रहने वाले हैं। प्रभात झा को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे।

मेदांता में ली अंतिम सांस  

मेदांता से पहले उनको एमपी के राजधानी भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके दो दिन बाद झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में लाया गया। बीजेपी नेताओं के अनुसार, 29 जून को प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है। उनका हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हितानंद शर्मा बंसल भी अस्पताल पहुंचे थे।

कई महत्वपूर्ण पदों पर दी थी सेवाये

प्रभात झा पेशे से एक पत्रकार थे। बाद में वह राजनीति में आ गए। भाजपा में कई पदों पर रहे। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी नियुक्त हुए थे, पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे। 67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।

Back to top button