Sitaare Zameen Par: आमिर खान के सितारों की ‘आंधी’, 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

Sitaare Zameen Par Box Office: आमिर खान से ऐसी ही उम्मीद की गई थी। Sitaare Zameen Par को रिलीज हुए बस 3 दिन हुए और फिल्म ने 50 करोड़ कमा लिए। संडे भी जबरदस्त साबित हुआ।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दो दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, जिसके बाद उम्मीद थी कि यह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तो देगी। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने बाकी दिनों के मुकाबले दोगुनी कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। ऐसे में जानिए कि फिल्म 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है।

तीसरे दिन कितनी कमाई हुई?

आमिर खान की Sitaare Zameen Par को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है. उससे मेकर्स काफी खुश है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन कारोबार काफी अच्छा हुआ और तीसरे दिन भी सितारों की आंधी देखने को मिली। इसी बीच सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई। फिल्म ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 29 करोड़ का कारोबार किया है. साथ ही तीन दिनों में टोटल 59.90 करोड़ कमा लिए हैं। जहां पहले दिन 10.7 करोड़ से शुरुआत हुई थी, तो दूसरे दिन 20.2 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़े 

Sardarji 3 Trailer: Haniya Aamir संग रोमांस करते दिखे दिलजीत, फट पड़ा लोगों का गुस्सा

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख के अलावा नमन मिश्रा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, अरूश दत्ता, ऋषि शाहनी, सिमरन मंगेशकर, ऋषभ जैन, गोपी कृष्ण वर्मा, आशीष पेंडसे जैसे 10 न्यूकमर एक्टर्स नजर आए, जो विशेष रूप से प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका में हैं. वहीं, इसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है. बता दें कि सितारे जमीन पर’ सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होगी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे नहीं लाया जाएगा।

ये भी पढ़े 

Sitaare Zameen Par ने उड़ाया गर्दा, पहले दिन की कमाई से तोड़ा रिकॉर्ड

 

Back to top button