
भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे रहा सर्विस सेक्टर, GVA में 55% योगदान
New Delhi: नीति आयोग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सर्विस सेक्टर अब देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन चुका है, जो कुल ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में लगभग 55 प्रतिशत योगदान दे रहा है। आयोग की सर्विसेज डिवीजन की प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. सोनिया पंत ने बताया कि यह सेक्टर भारत की विकास दर, रोजगार सृजन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है।
नीति आयोग की रिपोर्ट
नीति आयोग ने इस क्षेत्र पर दो विस्तृत रिपोर्ट तैयार की हैं —
“India’s Services Sector: Insights from GVA Trends and State-Level Dynamics”
“India’s Services Sector: Insights from Employment Trends and State-Level Dynamics”
डॉ. पंत के मुताबिक, ये रिपोर्टें सर्विस सेक्टर के उत्पादन और रोजगार से जुड़े विस्तृत विश्लेषण पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के भीतर सर्विसेज डिवीजन को खास तौर पर इस क्षेत्र की नीतियों और सुधारों पर ध्यान देने के लिए बनाया गया है।
यह भी पढ़ें…
Blinkit डिलीवरी बॉय ने ब्राजीलियाई मॉडल से की गंदी हरकत… हुआ गिरफ्तार!
क्या कहता है रिपोर्ट?
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को डिजिटल, प्रोफेशनल और नॉलेज-बेस्ड सर्विसेज में वैश्विक नेता बनाने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों पर काम करने की जरूरत है —
- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करना,
- स्किल्ड ह्यूमन कैपिटल तैयार करना,
- इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देना,
- और सर्विसेज को वैल्यू चेन में बेहतर ढंग से इंटीग्रेट करना।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में अब कन्वर्जेंस का नया पैटर्न उभर रहा है — यानी जो राज्य पहले आर्थिक रूप से पिछड़े थे, वे अब तेज़ी से विकसित राज्यों की बराबरी कर रहे हैं। यह बदलाव दर्शाता है कि भारत का सर्विस सेक्टर अब अधिक समावेशी (inclusive) बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
स्वदेशी प्लेटफार्म्स ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाई भारत की साख… रक्षामंत्री ने की सराहना
रोजगार पर केंद्रित रिपोर्ट
रोजगार पर केंद्रित रिपोर्ट में एनएसएस (2011–12) और पीएलएफएस (2017–18 से 2023–24) के डेटा का विश्लेषण किया गया है। इसमें यह निष्कर्ष सामने आया है कि सर्विस सेक्टर रोजगार सृजन और कोविड-19 के बाद की आर्थिक रिकवरी का प्रमुख स्तंभ रहा है।
नीति आयोग ने कहा कि हालांकि चुनौतियां अभी बाकी हैं, लेकिन सर्विस सेक्टर उत्पादक, उच्च-गुणवत्ता और समावेशी रोजगार का मुख्य स्रोत बन रहा है। आयोग का मानना है कि भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने में सर्विस सेक्टर की भूमिका निर्णायक होगी।
यह भी पढ़ें…





