Box Office: ‘जवान’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Bollywood News: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की “जवान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ‘जवान’ भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली की हिंदी फिल्म बन गई है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

जवान ने गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल कर दिया है| फिल्म का 28वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| सनी देओल की गदर 2 सबसे जल्दी 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में से एक है| इस फिल्म ने तीन हफ्तों में ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी| लोगों का तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को खूब प्यार मिला है| अब जवान के आते ही ये प्यार कम हो गया है|

जवान की आंधी में सनी देओल की गदर 2 बह गई है| फिल्म ने 28वें दिन बहुत कम कमाई की है| ये अब तक का सबसे कम कलेक्शन है| सूत्रों के अनुसार गदर 2 ने 28वें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है| जिसके बाद टोटल कलेक्शन 510.59 करोड़ हो जाएगा|

शाहरुख खान की जवान ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है| फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया है| ये अब तक का बॉलीवुड फिल्मों का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है| वहीं गदर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया था|

Back to top button