
Shankh Airlines के डायरेक्टर ने की नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात; हवाई कनेक्टिविटी होगी और बेहतर…
Shankh Airlines in UP: शंख एयरलाइंस के निदेशक श्रवण विश्वकर्मा ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की है। इस दौरान विमानन क्षेत्र के विकास और दृष्टिकोण पर चर्चा हुई।
Shankh Airlines in UP: नागरिक और उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद शंख एयरलाइंस बहुत जल्द गोरखपुर और लखनऊ एयरपोर्ट से गोवा, पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार है। शंख एयरलाइंस के अध्यक्ष श्री श्रवण विश्वकर्मा ने आज माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापुराम मोहन नायडू से मुलाकात की और भारत के तेज़ी से बढ़ते विमानन क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बढ़ते हुए यात्री, शहरों के आपस मे हवाई संपर्क की कनेक्टिविटी और उसमे हो रहे सुधारों के चलते उभरते परिवेश में शंख एयर की भूमिका और दीर्घकालिक रणनीति साझा की।
नागरिक उड्डयन मंत्री व्यक्त किया आभार
श्री विश्वकर्मा ने माननीय मंत्री का उनके अमूल्य समय, विचारशील मार्गदर्शन और शंख एयरलाइंस के विजन को समर्थन देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश जिस प्रकार विकास के नए मार्ग पर अग्रसर है, उसी कड़ी में शंख एयर राज्य के लोगों और संभावनाओं को जोड़ने की दिशा में अपना योगदान देने के लिए तत्पर है।
उम्मीदों का उत्तर प्रदेश
शंख एक और एयरलाइन के रूप में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की उम्मीदों और संकल्प का प्रतीक बनकर, शंख एयर का लक्ष्य है। यात्रा को अधिक तेज़, सुलभ और प्रभावशाली बनाना स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और राज्य के समग्र विकास में भागीदार बनना। जब शंख एयरलाइंस आकाश में उड़ान भरेगी, तब वह केवल शहरों को नहीं जोड़ेगी बल्कि वह एक सशक्त उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं, उम्मीदों और भविष्य को भी अपने साथ लेकर चलेगी।
यह एयरलाइंस लखनऊ से भी इन स्थानों के लिए उड़ान भरने की तैयारी में है। प्रदेश के प्रमुख एयरपोर्ट जिसमें बनारस और प्रयागराज भी शामिल है। वहां से भी भविष्य में उनकी उड़ान होगी। इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा और यह उत्तर प्रदेश केंद्रित एयरलाइन होगी।





