
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह घर लौट आए हैं, खोलें कई राज
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते महीने यह खबर आई थी कि गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गए। इसके बाद उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फिर उन्हें दिल्ली में देखा गया। साथ ही उनसे जुड़ी कई अन्य अपडेट भी सामने आईं।
खबर यह है कि 25 दिन बाद लापता गुरुचरण वापस अपने घर लौट आए हैं। ऐसे में जब पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की जिसमें गुरुचरण ने बताया की वह धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे।

धार्मिक यात्रा पर गए थे ‘सोढ़ी’
अभिनेता गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हो गये थे। इसके बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस ने उनकी तलाश भी की। अब लगभग 25 दिन बाद वह घर लौट आए हैं। पुलिस ने कोर्ट में एक्टर का बयान दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह घर से दूर धार्मिक यात्रा पर गये थे। इस दौरान उन्होंने अमृतसर, जालंधर समेत कई शहरों के गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुजारा किया।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
फोटो देखने के बाद यूजर्स इस पर अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जाने से पहले आपको परिवार को बताना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर आप गए तो किसी को क्यों नहीं बताया, परिवार को कितनी परेशानी हुई।
बेटे के लौटने के बाद क्या बोले पिता
वैसे बेटे के घर लौटने के बाद उनके पिता ने बताया है कि उन्हें कैसा लग रहा है और इस पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कहा, ‘तबीयत ठीक है अभी उनकी। यहीं घूम रहे थे वो। अगवा नहीं किया था उनको। हमने पुलिस को सब बताया है, आप उनसे पता कर लीजिये।’
दरअसल बीते 26 अप्रैल की दोपहर को उनके लापता होने की खबर सोशल मीडिया वायरल हुई। अभिनेता के पिता ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गुरुचरन दिल्ली अपने घर आए थे और वापस मुंबई वाले घर जा रहे थे। बताया कि 22 अप्रैल तक तो उनसे बात हुई लेकिन उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया और ना वो मुंबई पहुंचे और ना दिल्ली वापस आए। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके अभिनेता की छानबीन शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें…
सामने आएगा टीटू का भयानक अतीत, अनुपमा के जिंदगी में नए शख्स की एंट्री?
शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं अंकिता लोखंडे, ट्रोलर्स ने लगाई लताड़
AAP में मचे घमासान के बीच राघव चड्ढा की हुई इंट्री, केजरीवाल से कर सकते हैं मुलाकात?