
दारोगा भर्ती परीक्षा से पहले सक्रिय सॉल्वर गैंग… टेलीग्राम पर बिक रहा ‘पेपर’!
UPSI Paper Leak: उत्तर प्रदेश में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से पहले ठग और सॉल्वर गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली UP SI भर्ती परीक्षा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram पर पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों को ठगने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर ‘UPSI Paper Leak’ और इसी तरह के नाम से कई चैनल और ग्रुप बना लिए हैं। इन चैनलों के जरिए अभ्यर्थियों को दावा किया जा रहा है कि उनके पास परीक्षा का असली पेपर मौजूद है और वे इसे पैसे लेकर उपलब्ध कराएंगे। इतना ही नहीं, ठग छात्रों को फंसाने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट तक का ऑफर दे रहे हैं।
सस्ते में पेपर देने का लालच
इन टेलीग्राम चैनलों में यह दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही असली प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बदले छात्रों से ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा जाता है। कई जगहों पर छात्रों को भरोसा दिलाने के लिए पुराने प्रश्नपत्र या फर्जी स्क्रीनशॉट भी साझा किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
लोकसभा में गरमाया UGC बिल का मुद्दा, सपा सांसद SP Singh का बीजेपी पर आरोप…
पुलिस और एजेंसियां सतर्क
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और पुलिस का कहना है कि इस तरह के सभी दावे पूरी तरह फर्जी हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के पेपर लीक या सस्ते में प्रश्नपत्र दिलाने के झांसे में न आएं।
पुलिस का कहना है कि ऐसे टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी की जा रही है और ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
बरेली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, ANTF की छापेमारी में 2 करोड़ की फसल जब्त
अभ्यर्थियों को दी गई चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में पेपर लीक का दावा करने वाले लोग सिर्फ छात्रों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दें।
यह भी पढ़ें…





